एक्सप्लोरर

JSSC Recruitment Exam 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की भर्ती परीक्षा विवादों में फंसी, छात्रों का प्रदर्शन

JSSC Municipal Service Cadre Exam 2023: बीजेपी नेता अमर बाउरी ने नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त परीक्षा की न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने अभ्यर्थियों पर हुई एफआईआर को भी वापस लेने की मांग की है.

Jharkhand News: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (Jharkhand Staff Selection Commission) की ओर से राज्य में नगर पालिका सेवा संवर्ग के 921 पदों पर नियुक्ति के लिए 29 अक्टूबर का आयोजित परीक्षा विवादों के घेरे में फंस गई है. रांची (Ranchi), जमशेदपुर (Jamshedpur), धनबाद (Dhanbad) में कई केंद्रों पर ली गई इस परीक्षा में कई जगहों पर क्वेश्चन पेपर का सील टूटा होने, कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट न मिलने, बुकलेट पर सीरियल नंबर प्रिंट न होने या मार्कर-पेन से लिखे होने जैसी शिकायतें मिली थी. इसे लेकर कई केंद्रों पर छात्रों ने हंगामा किया था.

कमीशन ने पहले छात्रों की शिकायतों को खारिज कर दिया था और हंगामा करने वाले कई छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराई थी. छात्रों की शिकायतों के मद्देनजर कमीशन ने अब पांच केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी है. अब छात्रों के संगठन और विपक्षी दलों के नेता परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने रांची में मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन तक न्याय मार्च निकाला और परीक्षा में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने की जांच की मांग

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त परीक्षा की न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों पर हुई एफआईआर को भी वापस लेने की मांग की है. बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की गलती के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, यह झारखंड राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड की नौकरियों को बेचने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand ED Raids: बिहार के औरंगाबाद में हुए बालू घोटाले को लेकर ED का एक्शन, धनबाद में मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget