एक्सप्लोरर

Jharkhand ED Raids: बिहार के औरंगाबाद में हुए बालू घोटाले को लेकर ED का एक्शन, धनबाद में मारा छापा

ED Raids In Dhanbad: बिहार बालू खनन से जुड़े घोटाले को लेकर ईडी की टीम गुरुवार को झारखंड के धनबाद में छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम ने बालू कारोबारी सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह के घर रेड मारी है.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक बार फिर ईडी (ED) ने दबिश दी है. बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में हुए बालू घोटाले (Sand Scam) को लेकर ईडी ने धनबाद में दो जगहों पर छापेमारी की है. बिहार बालू घोटाले से जुड़े सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह दो बड़े नाम हैं. ईडी ने आज यानी गुरुवार (2 नवंबर) को इनके ठिकानों पर छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश सिंह को ईडी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बिहार के औरंगाबाद जिले में हुए 400 करोड़ रुपए के बालू घोटाले की जांच ईडी कर रही है. इस घोटाले के मुख्य व्यक्ति रहे जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके बेटे इसी मामले में जेल में बंद हैं. इससे पहले भी ईडी ने 5 जून 2023 को पटना, रांची और धनबाद सहित 23 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

जयप्रकाश नगर और चंचनी कॉलोनी में छापेमारी

गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने जगनारायण सिंह के पार्टनर सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह के धनबाद स्थित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. धनबाद के जयप्रकाश नगर और चंचनी कॉलोनी स्थित आवासों पर ईडी छापेमारी कर रही है. तड़के सुबह ही ईडी की दो टीमें धनबाद पहुंची और मिथिलेश सिंह और सुरेंद्र जिंदल के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है की मिथिलेश सिंह को ईडी ने हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

सुरक्षा बलों के साथ ईडी ने की एंट्री

बता दें कि बिहार बालू खनन से जुड़े घोटाले को लेकर ईडी की टीम गुरुवार को झारखंड के धनबाद में छापेमारी कर रही है. ईडी की छापेमारी गुरुवार की सुबह से अलग-अलग स्थानों पर कर रही है. बालू कारोबारी जगनारायण सिंह के सहयोगी सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह के यहां छापेमारी जारी है. सभी जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ ईडी ने एंट्री की. उसके बाद ईडी ने संबंधित आवासीय परिसरों को अंदर से बंद कर दिया. अंदर जाने या फिर किसी को भी बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम छापेमारी कर रही है और ईडी की टीम इस मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें: Maoist Ravindra Ganjhu News: कौन है झारखंड का कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू? 20 लाख का है इनामी, 55 से ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget