एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Jharkhand Weather Update: मंगलवार को झारखंड पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून से भारी बारिश हुई, जिसके 20 जून तक पूरे राज्य में जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 5 जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है.

Jharkhand Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को झारखंड में भारी बारिश का अनुमान जताया है. बारिश की संभावना को देखते हुए रांची समेत पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे. रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे, जबकि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी.

बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और खूंटी में गुरुवार को स्कूल बंद रहे. आईएमडी ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रांची के लिए ‘रेड’ अलर्ट (भारी से बेहद भारी बारिश) जारी किया है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण रांची जिला प्रशासन ने एक दिन और अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है. अधिसूचना के मुताबिक, “भारी बारिश की संभावना और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी श्रेणी के विद्यालयों को 20 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया है.”

अधिसूचना में बताया गया, इस आदेश का पालन न करने की स्थिति में संबंधित स्कूल को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा.

इन जिलों में 12वीं कक्षा तक बंद रहेंगे स्कूल

खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में शुक्रवार को 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां प्रशासन ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी विद्यालयों को शुक्रवार को आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया.

बारिश से चार लोगों की मौत

रांची में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 216.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में भारी बारिश के कारण तीन स्थानों पर दो स्कूली बच्चों और 10 वर्षीय एक लड़की सहित चार लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई जिलों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को झारखंड पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून से व्यापक बारिश हुई, जिसके 20 जून तक पूरे राज्य में जारी रहने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget