एक्सप्लोरर

Jharkhand Vidhan Sabha Sthapna Divas: 19 साल तक किराए के भवन में संचालित हुई विधानसभा,  जानें- खास बात 

Jharkhand Vidhan Sabha: झारखंड को 19 साल बाद किराए की विधानसभा से मुक्ति मिली थी. और 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था.

Jharkhand Vidhan Sabha History: झारखंड (Jharkhand) राज्य का गठन साल 2000 में हुआ था. राज्य के गठन से लेकर 11 सितंबर 2019 तक झारखंड विधानसभा किराए के भवन पर संचालित होती थी. झारखंड को 19 साल बाद किराए की विधानसभा से मुक्ति मिली थी. और 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन किया था. इस इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण 465 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है और इसमें 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है. 

बिहार से अलग होकर बना झारखंड 
झारखंड भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है और इसे 'जंगल ऑफ फॉरेस्ट’ या 'बुशलैंड' भी कहा जाता है. 15 नवंबर 2000 को छोटा नागपुर क्षेत्र को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग कर झारखंड का गठन किया गया था. इसके बाद, 22 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा की स्थापना की गई. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे. 

अद्भुत है प्राकृतिक सुंदरता
झारखंड में 24 जिले हैं और कुल क्षेत्रफल लगभग 79 हजार 716 वर्ग किमी है. क्षेत्रफल के आधार पर ये देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है. ये राज्य कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, चांदी और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है.

झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस आज
झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस (Jharkhand Assembly Foundation Day) आज यानी 22 नवंबर को है. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के उत्कृष्ट विधायकों (MLA) को सम्मानित किया जाएगा. समारोह के विधानसभा के हर श्रेणी के एक कर्मचारी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश भर में झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस को लेकर कई और कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

भाजपा विधायक को किया जाएगा सम्मानित 
झारखंड विधानसभा ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी (Ramchandra Chandravanshi) को वर्ष 2021 का उत्कृष्ट विधायक चुना है. उन्हें आज झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो (Rabindra Nath Mahato) की अध्यक्षता में संपन्न उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. 

ये रही है परंपरा 
गौरतलब है कि, झारखंड विधानसभा में प्रत्येक वर्ष एक उत्कृष्ट विधायक का चयन कर उन्हें विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित किए जाने की परंपरा रही है. इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए बनी समिति में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी, मनोनीत विधायक जे गॉलस्टेन, विधानसभा के प्रभारी सचिव और पत्रकार आनंद मोहन शामिल थे. 

ये भी पढ़ें:

झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस आज, उत्कृष्ट विधायकों को किया जाएगा सम्मानित

Farm Laws Repeal: सीएम हेमंत सोरेन बोले- इस्तीफा दें कृषि मंत्री, आंदोलन में मारे गए किसानों को मिले शहीद का दर्जा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget