एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड की सरकारी यूनिवर्सिटी में होली, दीपावली, छठ की छुट्टियों में कटौती, नहीं होगा विंटर वेकेशन

Jharkhand Universities Holidays: राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए साल 2024 का यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में अब विंटर वेकेशन नहीं होगा

Jharkhand Universities Cut Holidays: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में अब विंटर वेकेशन नहीं होगा. क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन 25 दिसंबर को छुट्टी होगी. गर्मी की छुट्टियां मात्र 20 दिनों की होंगी. होली, दीपावली, छठ की छुट्टियों में भी कटौती की गई है. राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 का यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर जारी कर दिया है. पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने हिसाब से छुट्टियों के कैलेंडर तय करते थे. राज्यपाल सीपी. राधाकृष्णन ने पिछले साल से छुट्टियों की एक समान व्यवस्था लागू कराई है.

पिछले वर्ष रांची विश्वविद्यालय में सालाना छुट्टियों की संख्या 86 से घटाकर 43 की गई थी. उस समय शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया था. इस बार यानी वर्ष 2024 के लिए विश्वविद्यालयों ने 78 दिन की छुट्टी का कैलेंडर तैयार किया था. राजभवन ने इसे घटाकर 72 दिन कर दिया है. पहले 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी विश्वविद्यालय बंद रहते थे. अब सिर्फ क्रिसमस पर 25 दिसंबर को छुट्टी दी जायेगी.

सरकारी विश्वविद्यालयों में नहीं होगी विंटर वेकेशन

जनवरी माह में विश्वविद्यालयों में छह दिन की छुट्टी हो सकती है. इनमें से दो रिस्ट्रिक्टेड छुट्टी शामिल हैं. होली पर दो दिनों 25 और 26 मार्च को अवकाश रहेगा. पहले दीपावली से छठ तक के लिए 16 दिन की छुट्टी प्रस्तावित थी. अब दीपावली से छठ तक केवल 10 दिनों (29 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर) की छुट्टी होगी. विश्वविद्यालय अपने स्तर के पांच रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां घोषित कर सकते हैं. झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन की पहल पर पिछले साल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान व्यवस्था लागू कराई गई थी.

बता दें कि उन्होंने पिछले साल ही यह व्यवस्था लागू करवाई थी और अब व्यवस्था को फॉलो करते हुए झारखंड के सरकारी यूनिवर्सिटी में अब ठंड की छुट्टी नहीं होगी. इस तरह अब झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों की छुट्टी में समानता रहेगी. क्योंकि पहले सभी यूनिवर्सिटी अपने स्तर से छुट्टी कैलेंडर जारी करते थे, लेकिन राज्यपाल राधाकृष्णन की पहल की वजह से अब ऐसा नहीं होगा. नए कैलेंडर के अनुसार विंटर वेकेशन नहीं होगा और मात्र 20 दिनों की गर्मी की छुट्टियां होंगी.

ये भी पढें: CM हेमंत सोरेन की महिलाओं को सौगात! 50 साल की उम्र से मिलेगा वृद्धा पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget