एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन की महिलाओं को सौगात! 50 साल की उम्र से मिलेगा वृद्धा पेंशन

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें वृद्धावस्था पेंशन और उर्दू टीचर की बहाली पर अहम फैसले लिए गए.

Ranchi News: झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) को लेकर राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. दरअसल अब एससी-एसटी तबके के अलावा सभी वर्ग की महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र से वृद्धा पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी. इस योजना से राज्य की करीब 18 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी.

सीएम सोरेन की कैबिनेट बैठक में  कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इनमें एक अहम फैसला झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की आगामी सिविल सर्विस परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र के कट ऑफ डेट में सात साल की छूट देने से संबंधित है. अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा के लिए 1 अगस्त 2017 और न्यूनतम उम्र सीमा के लिए 1 अगस्त 2024 का कट ऑफ डेट तय किया गया है.

7000 उर्दू टीचर की होगी बहाली
यह निर्णय राज्य में सिविल सर्विस की परीक्षाओं में बीते वर्षों में हुए देरी की वजह से लिया गया है. उद्देश्य यह है कि परीक्षाओं में विलंब के कारण जिन अभ्यर्थियों की उम्र निकल गई है, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके. सरकार का यह फैसला ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. उधर, कैबिनेट में इसके अलावा राज्य में उर्दू शिक्षकों के सात हजार पद तैयार करने की भी मंजूरी दी गई. 

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनाए गए योगेंद्र प्रसाद
सीएम सोरेन की कैबिनेट में 140 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय का दर्जा देने, प्रेग्नेंट महिलाओं को 1,500 रुपए मूल्य का मातृत्व किट देने और सीआईडी से जुड़े केसों के अनुसंधान के लिए एडिशननल जस्टिस कोर्ट का गठन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई. एक और प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए योगेंद्र प्रसाद को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार की अंतरात्मा जाग चुकी है, जल्दी ही...', अटकलों के बीच BJP के इस बड़े नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget