एक्सप्लोरर

Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, जानें- किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी BJP 

Ranchi News: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. प्रमुख विपक्षी पार्टी BJP ने सत्र के दौरान राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है. सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 29 जुलाई यानी आज से शुरू हो रहा है. मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सत्र के दौरान राज्य में अवैध माइनिंग, रांची में महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या, सरकारी स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार की छुट्टी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर दिए गए बयान को पर भी बीजेपी हमलावर रहेगी.

एंटी मॉब लिंचिंग बिल दोबारा लाएगी सरकार 
बता दें कि, कुल 6 कार्य दिवस वाले इस सत्र में राज्य सरकार ने एंटी मॉब लिंचिंग बिल (Anti Mob Lynching Bill) और राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय (Tribal University) की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक दोबारा लाने की तैयारी की है. ये दोनों विधेयक विधानसभा ने पहले भी पारित किए थे, लेकिन इनके हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में भिन्नता की वजह से राज्यपाल ने इन्हें बगैर हस्ताक्षर किए वापस कर दिया था.

पेश होगा अनुपूरक बजट
विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में राज्य में उत्पन्न हुई सुखाड़ की स्थिति पर सत्र के दौरान विशेष चर्चा कराने पर सहमति बनी है. राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. 

सत्र के दौरान मौजूद रहेंगे अधिकारी 
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्य के सभी विभाग के पदाधिकारियों को सदन के अधिकारी दीर्घा में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है कि विभागों के अधिकारियों की सत्र के दौरान मौजूदगी सुनिश्चित कराएं, ताकि सरकार की ओर से सदस्यों के सवालों के जवाब समुचित तरीके से दिए जा सकें. उन्होंने सरकार के विभागों को ये भी यहा है कि किसी भी विधेयक को सदन पटल पर रखने से पहले उसकी ड्राफ्टिंग जांच ली जाए. भाषा में किसी तरह की त्रुटि ना हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Dhanbad: जज उत्तम आनंद मर्डर केस में लखन और राहुल वर्मा दोषी करार, 6 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा 

Jharkhand: अगस्त में ये 3 तारीखें झारखंड के CM हेमंत सोरेन लिए काफी अहम, सियासत में हो सकती है हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: CEC के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरायकेला में पुतला दहन
CEC के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरायकेला में पुतला दहन
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
जमशेदपुर की LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर भीषण आग, 4 दमकलों ने पाया काबू
जमशेदपुर की LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर भीषण आग, 4 दमकलों ने पाया काबू
दुमका में बुनियादी सुविधाओं को तरसे ग्रामीण, डीसी से की शिकायत
दुमका में बुनियादी सुविधाओं को तरसे ग्रामीण, डीसी से की शिकायत

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget