एक्सप्लोरर

Jharkhand में नाबालिग से रेप के मामले में 3 दोषियों को 25 साल कैद की सजा, लगा जुर्माना

Jharkhand News: झारखंड में 3 व्यक्तियों को 4 साल पहले एक नाबालिग लड़की का रेप (Rape) करने के मामले में 25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है. अदालत ने 80-80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Jharkhand Minor Rape: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले की एक अदालत ने शनिवार को 3 व्यक्तियों को 4 साल पहले एक नाबालिग लड़की का रेप (Rape) करने के मामले में 25 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-5 और विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने शिव कुमार महतो, इंद्रपाल सैनी और श्रीकांत को इस मामले में मंगलवार को दोषी ठहराया था. दोषियों को शनिवार को सजा सुनाई गई. अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 80-80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने कहा कि जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें 3 साल और कैद भुगतनी होगी.

2018 में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर जनवरी 2018 में गैंगरेप का मामला दर्ज किया था. पीड़िता जमशेदपुर में मैंगो इलाके में एक आवासीय परिसर में घरेलू सहायिका का काम करती थी. इस मामले के संबंध में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत 22 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

नहीं थम रही हैं घटनाएं 
बता दें कि, हाल ही में झारखंड के लोहरदगा में नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया था. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब लड़की अपनी एक दोस्त के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रही थी. इस दौरान कुछ लड़के दोनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे. लड़की की सहेली मौके से भाग गई, जिसके बाद लड़कों ने पीड़िता को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया. झारखंड में लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिनों राजधानी रांची से भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. तब मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप किया गया था. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: गिरिडीह में नक्सलियों का आतंक, विस्फोट कर उड़ाया बराकर नदी पर बना पुल, लोगों में दहशत 

Rajasthan: झाड़-फूंक के नाम पर 45 साल के शख्स ने किशोरी से किया रेप, माता-पिता को बहाने से भेजा दूसरे गांव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget