एक्सप्लोरर

Jharkhand Crime: स्नेचिंग करके भाग रहा था चोर! पुलिस ने पकड़ा तो निगल ली सोने की चेन, अब हॉस्पिटल में भर्ती

Ranchi: दो महिलाओं ने चेन छीन कर भाग रहे स्नेचरों को पुलिस ने पकड़ा तो चोर ने घबराहट में पूरी सोने की चेन ही निगल गया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.

Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों लगातार चेन स्नैचिंग की घटना सामने आ रही है. वहीं लगातार हो रही चेन स्नैचर्स की घटना ने रांची पुलिस की नींद उड़ा दी है. बता दें कि, पिछले तीन महीनों में करीब 13 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वहीं अब चोरों की नजर चेन के साथ विवाहित महिलाओं के गले मे पड़े मंगल सूत्र पर भी है. पिछले 24 मई को शहर में दो महिलाओं से मंगलसूत्र की छिनैती हो चुकी है. इसमें एक महिला के मंगलसूत्र में हीरे का लॉकेट लगा था. इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये से अधिक की बताई जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?
आज रांची का माहौल ऐसा हो गया है कि सुनसान सड़कों से लोग गुजरने से डर रहे हैं. वहीं आज यानी शनिवार को भी एक महिला से सोने का चेन छीनकर भाग रहे दो चोरों पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दौड़ा कर इन स्नेचरों को पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों चोरों में एक का नाम जफर और दूसरे का सलमान है. पुलिस को देख सलमान ने छिनैती की गई चेन को निगल लिया. इसके बाद उस चेन स्नेचर की तबियत खराब होने लगी. हालत बिगड़ता देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. 

दरअसल, यह घटना रांची के डोरंडा थाना छेत्र के डिबडीह पूल के पास की है. जहां सलमान और जफर ने एक महिला से चेन की छिनैती कर अपने बाइक से फरार हो रहे थे, उसी समय पास में खड़ी पीसीआर वेन की नजर इन स्नेचरों पर पड़ गई. इसके बाद पीसीआर ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर इन बदमाशों को दबोच लिया. पकड़े जाने के डर से सलमान ने चेन ही निगल लिया जिसे पुलिसवालों ने देख लिया. इसके बाद हटिया डीएसपी के निर्देश पर सलमान का एक्स-रे करवाया गया. इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए रिम्स लेकर पहुंची.

इतने लोगों से हुई छिनैती
बता दें कि, मार्च से अब तक चेन छिनैती के जो मामले सामने आए हैं वो इस प्रकार हैं. 27 मार्च को रांची के बहुबाजार से नीमा तिग्गा नामक महिला से चेन छिनैती की गई. 29 मार्च को रांची के हरमू छेत्र से प्रतिमा सिंह नाम की महिला से सोने का चेन छीना गया. 30 मार्च को रांची के धुर्वा इलाके के जेपी मार्केट से पूजा नाम की महिला से मोबाइल फोन छीन लुटेरे फरार हो गए. वहीं 4 अप्रैल को रांची के बरियातू क्षेत्र से पूनम देवी से चेन की छिनैती की गई. 4 मई को करामटोलो में महिला से चेन की छिनैती की गई. 6 मई को धुर्वा क्षेत्र से एक शिक्षिका से कान की बाली छीन ली गई. 

13 मई को हरिहर सिंह रोड से एक महिला की चेन छीन कर स्नेचर फरार हो गए. वहीं 13 मई को ही मोरबादी क्षेत्र के ऑक्सीजन पार्क के पास से एक युवक को लूट लिया गया था. 15 मई को अरगोड़ा से वृद्ध महिला और डोरंडा थाना क्षेत्र से महिला से सोने की चेन की छिनैती की गई. 24 मई को हिनू और हेसाग की महिलाओं से मंगलसूत्र की छिनैती को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget