एक्सप्लोरर

Jharkhand के चाकुलिया में जंगली हाथी का आतंक, 70 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला 

Jharkhand Elephnat Attack: झारखंड (Jharkhand) में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा. चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथी ने 70 साल के बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला है. 

Jharkhand Elephnat Killed Old Man: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर पंचायत में जंगली हाथी (Wild Elephant) ने 70 साल के वृद्ध को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान सुकरा मुंडा के रूप में हुई है. सुकरा जंगल (Forest) के पास ही बने घर में अपनी पत्नी सूरी मुंडा के साथ रहते थे. घटना उस वक्त हुई जब हाथी जंगल से निकलकर गांव में आ पहुंचा. रात करीब एक बजे सुकरा मुंडा शौच के लिए घर से बाहर निकले और इसी दौरान घर के बाहर हाथी खड़ा था. सुकरा ने जैसै ही दरवाजा खोला जंगली हाथी ने सूंड़ से लपेटकर उन्हें पटक दिया और पैरों से कुचलकर मार डाला. घटना के दौरान मृतक की पत्नी सूरी मुंडा ने घर के भीतर छिपकर जान बचाई.

वन विभाग की तरफ से दिया गया मुआवजा 
घटना के लेकर ग्रामीणों ने बताया कि, जंगली हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. घरों को भी ध्वस्त कर देते हैं अनाज भी चट कर जाते हैं. इस बीच वन विभाग (Forest Department) की तरफ से मृतक की पत्नी को 25 हजार मुआवजा दिया गया है. कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई. वन विभाग के कर्मियों की तरफ से कहा गया गया है कि सूरी मुंडा के बैंक अकाउंट में मुआवजे की बची हुई राशि 3 लाख 75 हजार दी जाएगी.

जारी है इंसानों और हथियों के बीच संघर्ष 
गौरतलब है कि, झारखंड में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष का सिलसिला लगातार जारी है. साल 2022 के बीते 8 महीनों की बात करें तो हाथियों के हमले में जहां 55 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं अलग-अलग वजहों से 10 हाथियों की मौत हुई है. गुस्साए गजराज भी राज्य के 15 से ज्यादा जिलों में जमकर आतंक मचा रहे हैं. पिछले 2-3 वर्षों में हजारीबाग जिले में हाथियों ने सबसे ज्यादा उत्पात मचाया है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand में बदलते मौसम के बीच डेंगू का खतरा, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या 

Lover Suicide: घरवाले शादी को नहीं थे तैयार, देवघर में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget