एक्सप्लोरर

Jharkhand News: सहायक पुलिसकर्मियों का एक साल बढ़ा कांट्रैक्ट, मानदेय में 25 फीसदी का इजाफा

Jharkhand SPO Protest: झारखंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावी साल में सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रदेश के सहायक पुलिसर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Jharkhand News Today: चुनावी साल में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. झारखंड के संविदा सहायक पुलिसकर्मियों ने सीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया था. जिसके बाद झारखंड सरकार ने शुक्रवार (19 जुलाई) को उनसे आंदोलन वापस लेने की अपील की. इससे पहले सरकार की ओर से डीजीपी की अध्यक्षता में सहायक पुलिसकर्मियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया. जहां संविदा सहायक पुलिसकर्मियों से उनका अनुबंध एक साल बढ़ाने के साथ उनके मानदेय में 25 फीसदी इजाफा करने का वायदा किया गया है.

सहायक पुलिसकर्मियों की क्या है मांग?
दरअसल, संविदा सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे. वह सरकार से पुलिस विभाग में सीधी भर्ती की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा वह अपने मानदेय में इजाफे की भी लगातार मांग कर रहे हैं.

'पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट'
प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद एडीजी राज कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस के अलग-अलग डिपार्टमेंट में होने वाली भर्तियों में संविद पुलिसकर्मियों को नियुक्ति में छूट दी जाएगी. 

पुलिस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए एडीजी राज कुमार मलिक ने कहा कि संविदा सहायकों को होम गार्ड, जेल सिपाही, फायर सर्विस और एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन के समय आयु सीमा में छूट सहित अन्य रियायत दी जाएगी.

एडीजी मलिक ने इस दौरान यह साफ कर दिया कि पुलिस फोर्स में सीधी करना संभव नहीं है, लेकिन उन्हें निष्पक्ष तरीके से भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट जरुर दी जाएगी.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
फिलहाल संविदा सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के नजदीक मोरहाबादी मैदान में डटे हुए हैं. जहां पर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिंहा के साथ कई सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वह लगातार प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिस कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील कर रहे हैं. 

पीटीआई में छपी खबर के मुताबि, प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज कर हल्का बल प्रयोग किया, इस लाठी चार्ज में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. 

इससे पहले प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी वंदना डाडेल और डीजीपी अजय कुमार सिंह आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उनसे अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की.

'पुलिस विभाग में जल्द भरे जाएंगे 6500 पद'
इससे पहले पुलिस मुख्यालय में एडीजी राज कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस विभाग में 6 हजार 500 पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती आयोजित की जाएगी. इस भर्ती में शामिल होने के लिए संविदा सहायक पुलिसकर्मी पात्र होंगे. 

उन्होंने कहा कि हमने आश्वासन दिया है कि अगर वे अपना प्रदर्शन जल्द समाप्त करते हैं तो 9 अगस्त को समाप्त होने वाले उनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया जाएगा. इसके अलावा उनके मानदेय में 25 फीसदी का इजाफा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने किया झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ होने का दावा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget