एक्सप्लोरर

Gumla News: नौकर ने सोते समय मालिक-मालकिन और बेटी पर किया फरसे से हमला, दंपति की मौत 

Gumla News: झारखंड के गुमला में नौकर सतेंद्र लकड़ा रात में अचानक उठा और फरसा लेकर एक ही कमरे में सो रहे मालिक, मालकिन और उनकी बेटी पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Gumla Servant Killed Owner And Mistress: झारखंड (Jharkhand) के गुमला (Gumla) से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. गुमला के रायडीह प्रखंड के मझगांव जामटोली में सोमवार रात करीब 10 बजे शराबी नौकर सतेंद्र लकड़ा (Satendra Lakra) ने अपने ही मालिक 65 वर्षीय रिचर्ड मिंज (Richard Minz), उनकी पत्नी मिलानी मिंज (Milan Minz), बेटी टेरेसा मिंज (Teresa Minz) पर फरसे से हमला कर घयल कर दिया. घायल रिचर्ड और उनकी पत्नी मिलानी मिंज की मौत रिम्स (RIMS) ले जाते समय हो गई जबकि हमले में उनकी बेटी टेरेसा का इलाज रांची (Ranchi) स्थित रिम्स में चल रहा है.

अचानक किया हमला 
जानकारी के मुताबिक, नौकर सतेंद्र लकड़ा रात में अचानक उठा और फरसा लेकर एक ही कमरे में सो रहे रिचर्ड, मिलानी मिंज और टेरेसा पर हमला कर दिया. इसी दौरान दूसरे कमरे में सो रहे रिचर्ड के बेटे पर भी नौकर ने टांगी से प्रहार किया लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई.  रिचर्ड का बेटा भागकर घर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया जिसके बाद उसने शोर मचा दिया. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नौकर सतेंद्र को किसी तरह पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया.

पुलिस ने आरोपी नौकर को किया गिरफ्तार 
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया. इस बीच  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी को रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाते समय ही रिचर्ड मिंज और उनकी पत्नी मिलानी मिंज की मौत हो गई. रिचर्ड और नौकर सतेंद्र के बीच किसी बात को लेकर बहस होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: खूंटी में नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण मामले पर भड़के BJP सांसद, कह दी बड़ी बात 

Dhanbad में लूट की बड़ी वारदात नाकाम, पुलिस ने एक डकैत को किया ढेर, घायल हुए 2 बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget