एक्सप्लोरर

Jharkhand Corona Update: राज्य भर में सामने आए 1057 नए कोरोना के मामले...क्या आ गई है राज्य में तीसरी लहर?

राज्य में अब नए साल में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं. रविवार को राज्य में 1057 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले. रांची में ही सिर्फ 413 नए मामलों की हुई पुष्टि.

Jharkhand: राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले हर दिन के साथ और भयावह होते जा रहे हैं. लगातार आज दूसरे दिन राज्य में सामने आए कुल मामले 1000 के पार रहे हैं. रविवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में एक दिन में 1057 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है. झारखंड की राजधानी रांची से हर दिन राज्य के सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.

रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी रांची में ही 413 नए संक्रमित मिले हैं. और इसी के साथ राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार के पार हो चुकी है. इससे पहले शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 1007 नए मामले सामने आए थे.

क्या है राज्य के अलग-अलग जिलों की स्तिथि?

अगर कोरोना के सामने आए नए मामलों की बात करें तो राज्य की राजधानी के बाद सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि पूर्वी सिंहभूम में हुई. पूर्वी सिंहभूम में एक दिन में 179 नए कोरोना मरीज़ पाए गए हैं. दूसरे जिलों का हाल भी काफ़ी चिंतजनक बना हुआ है. धनबाद में रविवार को 110 नए मामले सामने आए तो वहीं बोकरो में यह आंकड़ा 93 रहा. पश्चिमी सिंहभूम में 84, कोडरमा में 42, हज़ारीबाग और देवघर में 30-30, रामगढ़ में 24, खूंटी में 17, गिरिडीह में 10, जामताड़ा में 7, सिमडेगा में 6, गोड्डा में 5, चतरा में 4, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं. वहीं दुमका, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, साहेबगंज, सरायकेला राज्य के उन जिलों में रहे जहां कोई भी नए संक्रमित नहीं मिले हैं.  

यह भी पढ़ें: Corona Vaccination: 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, अब तक 1% बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया  

कोरोना की रफ़्तार आंकड़ों के अनुसार

राज्य में कोरोना की रफ़्तार की बात करें तो आंकड़ें बताते हैं कि राज्य में वायरस का संक्रमण 29 दिसंबर से आक्रमक होना शुरू हुआ था. 29 दिसंबर को राज्य में कुल 344 लोग संक्रमित पाए गए थे और एक्टिव केस की संख्या राज्य में 600 से अधिक हो चुकी थी. इसके बाद 30 दिसंबर को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार पूरे राज्य में कुल 482 नए संक्रमित मिले थे और एक्टिव केस 1300 के आस-पास पहुंच चुके थे. वहीं 31 दिसंबर को पूरे राज्य भर में 753 नए मामले सामने आए थे और नए साल के पहले दिन से ही राज्य में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

अभी तक राज्य में नहीं हुई है ओमिक्रोन की पुष्टि

जहां एक ओर राज्य में कोरोना के मामलों ने पूरे राज्य को दहशत में डाल दिया है तो वहीं अभी भी झारखंड देश के उन बचे हुए राज्यों में शामिल है जहां अभी एक भी ओमिक्रोन का मामला सामने नहीं आया है. और यही कारण है कि प्रशासन अभी इसे तीसरी लहर मानना जल्दबाज़ी समझता है.  हालांकि, ओमिक्रोन के मामलों के बिना ही राज्य जिस तरह कोरोना की चपेट में आता चला जा रहा है उसने राज्य के शासन-प्रशासन को सेमी लॉकडाउन जैसे विकल्पों पर सोचने को मजबूर कर दिया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget