एक्सप्लोरर

Jharkhand: सैकड़ों साल तक मुस्लिमों के जिम्मे रही रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की पहरेदारी, जानें ताजा हाल 

Ranchi Jagannath Temple: एक समय था जब जगन्नाथपुर मंदिर की पहरेदारी की जिम्मेदारी मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) को सौंपी गई थी. सैकड़ों वर्षों तक उन्होंने इस परंपरा का निर्वाह भी किया.

Jharkhand Ranchi jagannath Mandir: सर्वजाति-धर्म समभाव के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रांची (Ranchi) में जगन्नाथपुर मंदिर (Jagannathpur Temple) की पहरेदारी की जिम्मेदारी सैकड़ों साल तक मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) के लोगों के हाथ में रही है. 331 वर्षों के गौरवशाली इतिहास वाले इस मंदिर में पिछले कुछ वर्षों से इस खास परंपरा का निर्वाह नहीं हो पा रहा है, लेकिन यहां हर साल अषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को निकाली जाने वाली रथयात्रा और इस मौके पर 9 दिनों तक चलने वाले मेले में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी जाति-धर्म की भागीदारी आज भी कायम है. 2 साल से जारी कोविड प्रतिबंध हटने के बाद इस बार जब यहां ऐतिहासिक रथयात्रा निकली तो लगभग 2 लाख लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी-सहभागी बने. झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के विग्रहों की पूजा-अर्चना की और जयकारों के बीच रथ की रस्सी खींची. 

लगभग ढाई सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर बना है मंदिर 
रांची शहर के जगन्नाथपुर में रथयात्रा की ये परंपरा 1691 में नागवंशीय राजा ऐनीनाथ शाहदेव ने शुरू की थी. ओडिशा के पुरी मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन से मुग्ध होकर लौटे राजा ने उसी मंदिर की तर्ज पर रांची में लगभग ढाई सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर मंदिर का निर्माण कराया था. वास्तुशिल्पीय बनावट पुरी के जगन्नाथ मंदिर से मिलती-जुलती है. मुख्य मंदिर से आधे किमी की दूरी पर मौसीबाड़ी का निर्माण किया गया है, जहां हर साल भगवान को रथ पर आरूढ़ कर 9 दिन के लिए पहुंचाया जाता है.


Jharkhand: सैकड़ों साल तक मुस्लिमों के जिम्मे रही रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की पहरेदारी, जानें ताजा हाल 

हर वर्ग के लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी 
इस मंदिर और यहां की रथयात्रा का सबसे अनूठा पक्ष है इसकी व्यवस्था और आयोजन में सभी धर्म के लोगों की भागीदारी. रथयात्रा के आयोजन से सक्रिय रूप से राजपरिवार के वंशजों में एक लाल प्रवीर नाथ शाहदेव बताते हैं कि मंदिर की स्थापना के साथ ही हर वर्ग के लोगों को इसकी व्यवस्था से जोड़ा गया. सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की एक ऐसी परंपरा शुरू की गई, जिसमें उन्होंने हर वर्ग के लोगों को कोई ना कोई जिम्मेदारी दी. मंदिर के आस-पास कुल 895 एकड़ जमीन देकर सभी जाति-धर्म के लोगों को बसाया गया था. उरांव परिवार को मंदिर की घंटी देने की जिम्मेदारी मिली, तो तेल व भोग की सामग्री का इंतजाम भी उन्हें ही करने के लिए कहा गया. बंधन उरांव और बिमल उरांव आज भी इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं. मंदिर पर झंडा फहराने, पगड़ी देने और वार्षिक पूजा की व्यवस्था करने के लिए मुंडा परिवार को कहा गया. रजवार और अहिर जाति के लोगों को भगवान जगन्नाथ को मुख्य मंदिर से गर्भगृह तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई. बढ़ई परिवार को रंग-रोगन की जिम्मेदारी सौंपी गई. लोहरा परिवार को रथ की मरम्मत और कुम्हार परिवार को मिट्टी के बरतन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया. मंदिर की पहरेदारी की बड़ी जिम्मेदारी मुस्लिम समुदाय को सौंपी गई थी. सैकड़ों वर्षों तक उन्होंने इस परंपरा का निर्वाह किया लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मंदिर की सुरक्षा का इंतजाम ट्रस्ट के जिम्मे है.


Jharkhand: सैकड़ों साल तक मुस्लिमों के जिम्मे रही रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की पहरेदारी, जानें ताजा हाल 

पुरी जगन्नाथ मंदिर जैसा ही है विधि-विधान
इस मंदिर में पूजा से लेकर भोग चढ़ाने का विधि-विधान पुरी जगन्नाथ मंदिर जैसा ही है. गर्भगृह के आगे भोग गृह है. भोग गृह के पहले गरुड़ मंदिर हैं, जहा बीच में गरुड़जी विराजमान हैं. गरुड़ मंदिर के आगे चौकीदार मंदिर है. ये चारों मंदिर एक साथ बने हुए हैं. मंदिर का निर्माण सुर्खी-चूना की सहायता से प्रस्तर के खंडों द्वारा किया गया है तथा कार्निश एवं शिखर के निर्माण में पतली ईंट का भी प्रयोग किया गया था. 6 अगस्त, 1990 को मंदिर का पिछला हिस्सा ढह गया था, जिसका पुनर्निर्माण कर फरवरी, 1992 में मंदिर को भव्य रूप दिया गया. कलिंग शैली पर इस विशाल मंदिर का पुनर्निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से हुआ है. इस मंदिर में प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं. एक ओर जहां अन्य मंदिरों में मूर्तियां मिट्टी या पत्थर की बनी होती हैं, वहीं यहां भगवान की मूर्तियां काष्ठ (लकड़ी) से बनी हैं. इन विशाल प्रतिमाओं के आस-पास धातु से बनी बंशीधर की मूर्तियां भी हैं, जो मराठाओं से यहां के नागवंशी राजाओं ने विजय चिन्ह के रूप में प्राप्त किए थे.

ये भी पढ़ें:

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्याकांड पर कांग्रेस का पोस्टर वार, BJP से सवाल, ये राष्ट्रवाद है या आतंकवाद!

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का अजीबोगरीब बयान, बोले- 'पुलिस अधिकारी सैल्यूट करते हैं तो अच्छा लगता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget