एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड के वित्तमंत्री का निशाना, कहा- नींबू के दाम तक नहीं संभाल पा रही केंद्र सरकार

Jharkhand News: रामेश्वर उरांव ने कहा, आम आदमी 'भुजिया' नहीं खा सकता है. उसे 'चोखा' खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि वे सरसों का तेल नहीं खरीद पा रहे हैं.

Rameshwar Oraon: झारखंड सरकार में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सराकर पर जमकर निशाना साधा.  मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश के सभी क्षेत्रों में कीमतों में बढ़ोतरी की एक श्रृंखला शुरू हो गई है. रामेश्वर उरांव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर खराब वित्तीय प्रबंधन का आरोप भी लगाया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र महंगाई पर रोक लगाने में विफल रही है. केंद्र सरकार के पास कोई बैकअप प्लान नहीं है.

आम आदमी 'भुजिया' नहीं खा सकता- उरांव 
उन्होंने बताया कि सभी जरुरी कीमतों में बढोत्तरी की वजह से आम आदमी को खाने की तक की आदत को बदलने के लिए मजबूर की दिया है. उरांव ने कहा, आम आदमी 'भुजिया' नहीं खा सकता है. उसे 'चोखा' खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि वे सरसों का तेल नहीं खरीद पा रहे हैं. गर्मियों के दौरान गरीबों के लिए विटामिन का स्रोत नींबू भी अब खरीदने की सीमा से बाहर हो गया है. मोदी सरकार नींबू के दाम तक नहीं संभाल पा रही है. 

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी तक आज पेट्रोल- डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

बढ़ी हुई कीमतों में तत्काल रोक लगाने की जरुरत
रामेश्वर उरांव ने आगे कहा, बढ़ी हुई कीमतों में तत्काल रोक लगाने की जरुरत है, यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं, लोगों को, विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग को, अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है. 

झारखंड के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े?
झारखंड में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 108.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 109.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.36 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 109.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Jharkhand News: BJP विधायक समरी लाल पर गलत सबूत के साथ चुनाव लड़ने का आरोप, कांग्रेस-JMM ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget