एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: JMM के पूर्व विधायक सरफराज अहमद होंगे I.N.D.I.A के राज्यसभा उम्मीदवार, आज करेंगे नामांकन

Rajya Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से इंडिया गठबंध से झामुमो पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगा दी गई.

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व विधायक सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं. वह आज सोमवार (11 मार्च) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को यह जानकारी दी. रविवार (10 मार्च) की रात को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दल की बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगा दी गई.

झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठबंधन है. ये तीनों ही पार्टियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बने ग्रांड अलायंस I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं. वहीं बीजेपी ने पहले ही पार्टी के झारखंड महासचिव प्रदीप वर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अगर सत्ताधारी गठबंधन की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है, तो झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की नौबत नहीं आएगी. दोनों ही दलों के एक-एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे. 

कौन हैं सरफराज अहमद?
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 21 मार्च को द्विवार्षिक चुनाव होना है. सरफराज अहमद ने I.N.D.I.A. उम्मीदवार के रूप में 7 मार्च को ही नामांकन परचा खरीद लिया था. कांग्रेस के धीरज साहू और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल खत्म होने की वजह से यहां द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं.

बता दें सरफराज अहमद ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 31 दिसंबर को झारखंड विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया था. सरफराज पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में विधायक के रूप में चुने गए थे. 1984 से 1989 तक गिरिडीह का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य के रूप में कार्यरत रहे. 

21 मार्च को  होगा मतदान
दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 मार्च को शुरू हुई. झारखंड विधानसभा परिसर में 21 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा. उसी दिन शाम 5 बजे गिनती होगी. झारखंड में फिलहाल छह राज्यसभा सीटें हैं. गौरतलब है कि झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 47 विधायक हैं. 

वहीं बीजेपी के पास 26 विधायक और आजसू पार्टी के पास तीन विधायक हैं. इसके अलावा एनसीपी और सीपीआई (एमएल) के पास एक-एक विधायक, दो निर्दलीय और एक नामांकित सदस्य हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन पर नजर डालें तो झामुमो के पास 29 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 17 और राजद के पास एक विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkahnd Politics: विधायक इरफान अंसारी को नहीं मिला पुल निर्माण का क्रेडिट, नाराज होकर CM चंपई सोरेन से बोले- क्या यही गठबंधन धर्म है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget