एक्सप्लोरर

Jharkahnd Politics: विधायक इरफान अंसारी को नहीं मिला पुल निर्माण का क्रेडिट, नाराज होकर CM चंपई सोरेन से बोले- क्या यही गठबंधन धर्म है?

Jharkhand Politics: सीएम चंपई सोरेन जामताड़ा में बराकर नदी के वीरगांव बरबेंदिया घाट पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे. इसके निर्माण की लागत करीब 300 करोड़ आएगी.

Irfan Ansari on CM Champai Soren: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) रविवार को जामताड़ा (Jamtara) में बराकर नदी के वीरगांव बरबेंदिया घाट पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे. प्रशासन की ओर से इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. लेकिन उससे पहले जामताड़ा से कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कहा "मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन जिस प्रकार बीरबिंदिया पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के सभी अखबारों के विज्ञापन में मेरा नाम नहीं दिया गया. ये सालासर गलत है."

विधायक इरफान अंसारी ने दी थी जानकारी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि, जानबूझकर मुझे अपमानित किया गया है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करुंगा. मैं सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता. हमारे क्षेत्र की योजना और मेरा ही नाम नहीं है. अखबार देखकर खुद ही आकलन कर लें. क्या महागठबंधन धर्म का यही पालन हो रहा है. उल्लेखनीय है कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से ही शनिवार को पुल निर्माण के कार्य के शिलान्यास की जानकारी दी गई थी.

वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित करेंगे सीएम चंपई
पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किए जाने की जानकारी देते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बराकर नदी पर बनने वाला ये पुल झारखंड का सबसे बड़ा पुल होगा. बता दें वीरगांव में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे. पुल निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित किया जाएगा. यहां पर जिला प्रशासन ने भव्य पंडाल बनवाया है. जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की सारी तैयारियां की हैं. इस फोरलेन पुल के निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

ये भी पढ़ें-Women's Day 2024: महिला दिवस पर रेलवे की अनूठी पहल, लोको पायलट से लेकर गार्ड तक दिखी नारी शक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget