एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: कौन हैं आदित्य साहू? जिन्हें BJP ने बनाया झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष

आदित्य साहू झारखंड प्रदेश BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है.

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है. रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव निवासी आदित्य साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति इस पद पर पूर्व से कार्यरत रहे रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है. रवींद्र राय को पिछले साल अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था. संभावना जताई जा रही है कि उन्हें पार्टी कोई और बड़ा दायित्व दे सकती है.

आदित्य साहू का राजनीतिक सफर 

पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से पार्टी से जुड़े आदित्य साहू पूर्व में झारखंड प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई प्रमुख पदों का दायित्व निभा चुके हैं. 61 वर्षीय साहू शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. वह 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज के व्याख्याता के रूप में कार्यरत रहे. जुलाई 2022 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए चुना गया था. सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से आदित्य साहू की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

वह वैश्य समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच भाजपा की गहरी पैठ रही है. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है और इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर भी तरह-तरह के कयास चल रहे हैं. इस पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम की भी चर्चा लंबे समय से चल रही है. रघुवर दास भी वैश्य समुदाय से आते हैं. ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व आदिवासी या ओबीसी समुदाय के किसी नेता को दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget