एक्सप्लोरर

Jharkhand: धनबाद में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

झारखंड के धनबाद जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, ये झटके कम तीव्रता वाले थे और इसमें किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है.

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) जिले में रविवार-सोमवार की रात करीब दो बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. आधी रात को महसूस किए गए इन झटकों ने लोगों के बीच एक गहमागहमी की स्थिति पैदा कर दी थी. लोगों ने बताया की झटके करीब पांच से छह सेकेंड के लिए महसूस किए गए लेकिन आफ्टर शॉक की आशंका में लोग आधी रात को ही अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने ही सोशल मीडिया के जरिये  भूकंप की जानकारी सबसे पहले साझा की. हालांकि, रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता (Intensity) काफी कम थी. कम तीव्रता के होने के कारण भूकंप से कोई भी जानमाल का नुकसान होने की खबर नहीं है. वहीं इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में था.  

क्यों महसूस किए जाते हैं भूकंप के झटके

भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक घटना है जिसका अनुमान पहले से नहीं लगाया जा सकता है. भूकंप के होने की बात की जाए तो धरती के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. इन प्लेट्स में जहां टकराव ज्यादा होता है, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता तलाशती हैं जिसके कारण डिस्टरबेंस पैदा होती है. इसी डिस्टरबेंस को हम भूकंप के झटके के रुप में अनुभव करते हैं. इसकी तीव्रता को रिक्टर स्केल पर नापा जाता है.

भूकंप आने पर बरतें ये सावधानियां

  • भूकंप आने पर सबसे पहले खुली जगह की तरफ आ जाएं. भूकंप के समय किसी प्रकार के निर्माण में फंसना जानलेवा भी साबित हो सकता है.
  • किसी कारण अगर आप बाहर नहीं जा पाए तो कमरे में ही किसी टेबल या बिस्तर के नीचे बैठ जाएं.
  • घर में पंखे, झूमर, कांच की खिड़कियों, दरवाज़े आदि जैसी चीज़ों के नीचे या आस-पास ना खड़े रहे जिसके गिरने या टूटने से आप चोटिल हो सकते हैं.
  • घर में बिजली के सभी उपकरण और मेन स्वीच ऑफ कर दें.
  • मलबे के नीचे दब जाने पर अपने मुंह को रुमाल या किसी कपड़े से ढ़क लें.
  • अगर आप ऐसे किसी इलाके में रहते हैं जो भूकंप प्रभावित इलाका है तो आप हर वक़्त अपने लिए एक फर्स्ट एड बॉक्स तैयार रखें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget