एक्सप्लोरर

Jharkhand Naxal Attack: नक्सलियों की इस करतूत पर भड़के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर फोड़ा ठीकरा  

Jharkhand Naxalite: नक्सलियों (Naxalite) के हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurucharan Nayak) के 2 बॉडीगार्ड मारे गए हैं. इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. 

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड (Jharkhand) के चाईबासा (Chaibasa) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को नक्सलियों (Naxalite) के हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक (Gurucharan Nayak) के 2 बॉडीगार्ड मारे गए. नक्सलियों का दस्ता विधायक की हत्या करने पहुंचा था, लेकिन वो किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और उनके अंगरक्षकों पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया, जब वो गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां स्थित प्रोजेक्ट स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. नक्सलियों के इस हमले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. 

आम आदमी कितना सुरक्षित है
पू्र्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने (Babulal Marandi) ट्वीट कर कहा कि, 'मनोहरपुर के पूर्व विधायक श्री गुरूचरण नायक जी के ऊपर हुए नक्सली हमले में दो अंगरक्षकों के शहीद होने की खबर मिली. कानून व्यवस्था की यह दुर्दशा से आज जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कितना सुरक्षित है. गुरुचरण जी से फ़ोन पर बात हुई है वो अभी सुरक्षित हैं.'

एक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, 'शहीद अंगरक्षकों को विनम्र श्रद्धांजलि व नमन. सीएम @HemantSorenJMM जी राज्य की गिरती हुई कानून व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाएं. आये दिन नक्सलियों की बढ़ती गतिविधि से आम जनता भयभीत है.'

भागने में कामयाब रहे पूर्व विधायक 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 15 से 20 नक्सली सभा स्थल पर पहुंचे और हथियार लहराने लगे. उन्होंने पूर्व विधायक के तीनों बॉडीगार्ड को अपने कब्जे में ले लिया. इस बीच पूर्व विधायक किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे. नक्सली पूर्व विधायक के 2 बॉडीगार्ड शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम नाम को अपने साथ ले गए और उनकी हत्या कर दी. नक्सलियों ने इससे पहले भी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया था, जिसमें वो बाल- बाल बच गए थे.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सामने आई राहत भरी खबर, जानने के लिए करें क्लिक

महिला कॉन्सटेबल ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए बचाई जान, ट्रेन से फिसली महिला का ये हुआ था हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget