एक्सप्लोरर

Jharkhand: दुमका में विधायक बसंत सोरेन ने किया पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, बोले- 'इसी थाने ने मेरे...'

Dumka Police Stations Inauguration: जेएमएम के विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि दुमका जिले में जो भी पुलिस स्टेशन जर्जर अवस्था में हैं, वे जल्द ही नया थाना बनवाने का प्रयास करेंगे.

Jharkhand News: झारखंड के दुमका (Dumka) में दो थानों का उद्घाटन विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया. विधायक ने मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर नये थाना का उद्घाटन किया. इस दौरान बसंत सोरेन ने कहा कि जिस थाने का हम आज उद्घाटन कर रहे हैं, एक दिन उसी थाने ने मेरे वाहन को चार दिन तक रखा था. विधायक ने कहा कि दुमका उपराजधानी है और उसी के मुताबिक यहां पर सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर हो.

बसंत सोरेन ने कहा कि दुमका जिले में जो भी थाना जर्जर अवस्था में है, उसे जल्द ही नया थाना बनवाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने मसलिया थाना उद्घाटन के दौरान कहा कि पूर्व में जब हम विधायक नहीं थे तो चार दिनों तक हमारी गाड़ी की रखवाली इसी थाने की पुलिस ने की थी. दरअसल दुमका उपचुनाव में विधायक बसंत सोरेन झामुमो के प्रत्यासी थे, प्रचार के दौरान रात में इनके वाहन को मसलिया पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी.

डीआईजी ने क्या कहा?

वहीं डीआईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि मॉडर्न कांसेप्ट के तहत नया थाना किया जा रहा है. महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरक और हाजत की व्यवस्था की गई. पुलिस कल्चर के लिए जो भी आवश्यकता है, वह नये थाना में उपलब्ध होगी. नवनिर्मित थाना में आज से लोग शिकायत लेकर जा पाएंगे. हालांकि, माना कि संताल परगना के छह जिलों में पुलिस बल की कमी है.

'नये थाने से लोगों को मिलेगी राहत'

इसके अलावा जिले के एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि नये थाने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आम जनता की मदद करें, चाहे शिकायत पत्र किसी भी विभाग का हो. इस मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: गिरिडीह और धनबाद में तबाही मचा रहा 42 हाथियों का झुंड, दादा-पोती को कुचलकर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget