एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड खनन घोटाले में ED को बड़ा झटका, बिना सूचना दिए कोर्ट में गवाही देने पहुंचा गवाह

Ranchi: विजय हांसदा ने ही साल 2022 में नींबू पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत की थी. कोर्ट में शिकायतवाद में उसने बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी.

Jharkhand News: झारखंड के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले में नया मोड़ आ गया है. ईडी का महत्वपूर्ण गवाह विजय हांसदा मंगलवार को कोर्ट में अपने पूर्व के बयान से मुकर गया. इससे ईडी को झटका लगा है. विजय हांसदा मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक गवाही देने कोर्ट आ धमका. जबकि ईडी ने उसको गवाही के लिए समन भी नहीं किया था. मामले की सुनवाई ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में चल रही है.

हालांकि विजय हांसदा की गवाही भी पूरी नहीं हो सकी. बुधवार को बचाव पक्ष के वकील विजय हांसदा से जिरह करेंगे. इससे पूर्व मामले में दो की गवाही दर्ज की जा चुकी हैं. बता दें कि 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के साथ ही प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव, पशुपति यादव व कृष्णा साहा ट्रायल फेस कर रहे हैं. पंकज मिश्रा बीते 19 जुलाई 2022 से जेल में बंद है. इसी मामले में विजय हांसदा ईडी का महत्वपूर्ण गवाह है.

विजय हांसदा ने ही दर्ज की शिकायत

विजय हांसदा ने ही साल 2022 में नींबू पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत की थी. कोर्ट में शिकायतवाद में उसने बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. मामले में दिसंबर 2022 में केस दर्ज किया गया था. वहीं आर्म्स एक्ट के एक केस में जेल जाने के बाद विजय हांसदा ने अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका डाली थी. हालांकि, उसने बाद में याचिका वापस लेने के लिए एक और पिटीशन डाल दिया था. वहीं ईडी के ही दो गवाहों के खिलाफ उसने नामजद प्राथमिकी दायर करा दी थी. इसी केस में 164 के तहत बयान में ईडी के अधिकारी पर भी जातिसूचक शब्दों के उयोग का आरोप विजय ने लगाया था.

बचाव पक्ष के कहने पर गवाही देने पहुंचा था विजय

जानकारी के अनुसार, विजय हांसदा बचाव पक्ष के कहने पर गवाही देने पहुंचा था. जबकि ईडी ने गवाही कराने के लिए राजमहल के सब-रजिस्ट्रार को बुला रखा था. सब-रजिस्ट्रार गवाही बॉक्स में चढ़ते, उससे पहले ही अचानक विजय हांसदा गवाही देने आ गया. कोर्ट के निर्देश पर हांसदा की गवाही शुरू हुई. इससे ईडी के वकील की परेशानी बढ़ गई. क्योंकि ईडी ने गवाह सब-रजिस्ट्रार को तैयार कर रखा था. गवाही के दौरान विजय हांसदा ने पलटी मार दी, जिसके आधार पर ईडी ने केस दर्ज किया है. वह अदालत में गवाही के दौरान अपने बयान से मुकर गया. इसके बाद सब-रजिस्ट्रार को लौटना पड़ा.

सीबीआई कर रही विजय के मामले की जांच

सीबीआई एसीबी की रांची शाखा ने अवैध खनन से जुड़े केस में पीई दर्ज की है. सीबीआई ने जांच के दौरान ईडी से अवैध खनन से जुड़े साक्ष्य लिए हैं. इसके साथ विजय हांसदा के द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी की खरीद और बैंक खातों में आए पैसों की जांच की जा रही है. सीबीआई ने पाया है कि विजय के खाते में लाखों रुपये आए हैं. सीबीआई को इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दायर करनी है. इसके बाद सीबीआई इस मामले में रेगुलर केस भी दायर कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: धनबाद में फास्ट फूड खाने से 20 बच्चे हुए बीमार, सभी को SNMMCH हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget