एक्सप्लोरर

Jharkhand: सांप का सिर काटकर खा गया ओझा, आगे जो हुआ वो आप खुद पढ़ें 

West Singhbhum News: झारखंड (Jharkhand) में झाड़-फूंक के लिए ओझा ने कुछ ऐसा किया कि उसकी जान पर बन आई और उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती होना पड़ा. मामला पश्चिमी सिंहभूम का है. 

Jharkhand Man Eats Snake Head: सांप (Snake) के डसने पर मरीज को झाड़-फूंक से ठीक करने की खबरें तो आपने अक्सर पढ़ी, सुनी और देखी होंगी. कई बार इस तरह के मामले भी सामने आते हैं जब ओझा और झाड़-फूंक के चक्कर में मरीज की जान भी चली जाती है. झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां झाड़-फूंक के लिए ओझा ने कुछ ऐसा किया कि उसकी जान पर बन आई और उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती होना पड़ा. इस पूरे मामले को लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं. जिसने भी इस मामले को सुना वो हैरान रह गया. मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का है. 

खा गया सांप का सिर 
दरअसल, चक्रधरपुर में रहने वाला एक ओझा झाड़-फूंक के चक्कर में जहरीले सांप का सिर ही चबा गाया. सांप का सिर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद ओझा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. सांप का सिर खाने वाले ओझा का नाम दासर बोदरा बताया जा रहा है. फिलहाल, इलाज के बाद ओझा की हालत में सुधार है. इस बीच अस्पताल के कर्मचारियों को जब ओझा की इस हरकत का पता चला तो वो भी हैरान रह गए.  

धूप में सुखाया सांप का सिर 
दरअसल, चक्रधरपुर प्रखंड के लुपुंगबेड़ा गांव का रहने वाले दासर बोदरा ने कुछ दिनों पहले एक सांप को मार दिया था. सांप को मारने के बाद उसने उसका सिर काट लिया और सूखने के लिए धूप में रख दिया था. इसके बाद रविवार को उसने सांप के सिर को आग में भूना और फिर उसे खा लिया. सांप का सिर खाने बाद ओझा की तबीयत बिगड़ने लगे. बैचेनी होने पर आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. 

सामने आ रही हैं कई तरह की बातें 
जानकारी के मुताबिक, ओझा दासर बोदरा उन लोगों का इलाज करता है जिन्हें सांप काट लेते हैं. झांड़-फूंक के जरिए ओझा मरीजों को ठीक करने का दावा करता है. इसी क्रम में उसने एक सांप को मारा था जिससे उसके सिर को खा सके. हालांकि, गांव में इस तरह की चर्चा भी है पत्नी से विवाद होने के बाद ओझा ने मरे हुए सांप का सिर खाया है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand में JMM को साथ लिए बिना आगे नहीं बढ़ पाएगी नीतीश की 'विपक्षी एकता एक्सप्रेस', जानें क्या कहते हैं समीकरण  

Jharkhand Politics: खतरे में CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन की विधायकी, EC ने राज्यपाल को भेजा मंतव्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget