एक्सप्लोरर

Jharkhand News: लातेहार में युवक ने मुंह में डायनामाइट रख खुद को उड़ाया, पत्थर खदान में करता था मजदूरी

Latehar News: मृतक पिछले दो-तीन हफ्तों से अपने ससुराल में रह रहा था. बताया जा रहा है कि पत्नी और ससुराल के लोगों से विवाद के बाद उसने ऐसा किया.

Jharkhand Dynamite Blast: झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के कोरवा टोली गांव में डायनामाइट के विस्फोट से एक युवक की मौत हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि उसने मुंह में डायनामाइट रखकर खुद को जानबूझकर उड़ा लिया, जबकि युवक के घर के लोग इसे हादसा बता रहे हैं. मृतक का नाम चलित्तर सिंह है. वह मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु गांव का रहने वाला था. वह पिछले दो-तीन हफ्तों से कोरवा टोली में अपनी ससुराल में रह रहा था. मृतक चलित्तर सिंह पत्थर खदान में मजदूरी करता था और वह संभवत: वहीं से डायनामाइट लेकर आया था. बताया जा रहा है कि पत्नी और ससुराल के लोगों से विवाद के बाद उसने मुंह में डायनामाइट रखा और मोबाइल की बैटरी के जरिए विस्फोट कर लिया.

बैग से कुछ निकाल कर मुंह में रखा

मृतक की सास रामकली देवी का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से अजीबोगरीब हरकत कर रहा था. उन्होंने कहा कि उसने सोमवार को अपने बैग से कुछ निकालकर मुंह में रखा. मृतक की सास के अनुसार वो लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौत हो गई. बता दें कि डायनामाइट का उपयोग पत्थर और लोहे की खदानों में खनन के दौरान विस्फोट के लिए किया जाता है. निजी तौर पर इसका उपयोग प्रतिबंधित है. पुलिस ने मृतक की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आमूमन डायनामाइट का इस्तेमाल ऊंची और बड़ी बिल्डिग को गिराने में भी किया जाता है. इसके इस्तेमाल के लिए काफी कानूनी अड़चनों से होकर गुजरना पड़ता है. बता दें कि उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग पर 3 किलो डायनामाइट बरामद की गई थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. उस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी जिस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. 

ये भी पढ़ेंः  Jharkhand: जमशेदपुर की Tata Steel कंपनी में धराशाई हुई 110 मीटर ऊंची चिमनी, इस तकनीक से किया गया धवस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget