एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है धोनी की लुंगी वाली तस्वीर, आप भी देखें माही का थलाइवा लुक

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर इन दिनों खूब चर्चा में है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तस्वीर ने धूम मचा रखी है. 

Mahendra Singh Dhoni Thalaiva Look: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर इन दिनों खूब चर्चा में है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तस्वीर ने धूम मचा रखी है. माही की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ये चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस के लिए भी खास मायने रखती है. खास बात ये है कि इस तस्वीर में माही अकेले नहीं हैं बल्कि, उनके साथ मोइन अली (Moeen Ali), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) भी नजर आ रहे हैं. मोइन अली और रविंद्र जडेजा भी लुंगी में ही नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के इन सुपरस्टारों की तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, ये तस्वीर धमाल मचा रही है. 

अभी से पूरी है तैयारी 
दरअसल, 2022 में होने वाले आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है. खिताब पर 5वीं बार कब्जा जमाने को लेकर मेगा ऑक्शन से पहले अपने 4 प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है और इनमें धोनी का नाम भी शामिल है. चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ की सबसे ज्यादा कीमत में रिटेन किया. उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया है, जिससे फैंस थोड़ा निराश जरूर हुए हैं. 

थलाइवा के लुक धोनी 
तस्वीर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीली लुंगी में खांटी थलाइवा के लुक में कुर्सी पर बैठे हुए दिखाया गया है. तस्वीर में धोनी के सामने एक बैट भी रखा हुआ नजर आ रहा. वहीं, टीम के दोनों ऑलराउंडर मोइन अली और रविंद्र जडेजा को धोनी के पीछे खड़ा हुआ दिखाया गया है. इस तस्वीर में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं जो अपनी दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए नजर आ रहे हैं. 

लगाई जा रही थी अटकलें 
आइपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद इस तरह तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थी कि अगले आइपीएल में धोनी चेन्नई की टीम को छोड़कर दूसरी टीम की कप्तानी कर सकते हैं. इसी बीच धोनी की संन्यास की खबरें भी उड़ी. जिसके बाद धोनी ने भी साफ किया कि वो आइपीएल से अपना संन्यास चेन्नई की जमीन पर खेलते हुए लेना चाहते हैं. अब धोनी की इस तस्वीर से अटकलों पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है और फैंस बेहद खुश हैं. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान 'जवाद' का असर, मौसम में होगा ये बदलाव  

Rupa Tirkey Death Case: कोर्ट ने JMM नेता पंकज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget