एक्सप्लोरर

Palamu News: समुदाय विशेष के लोगों ने तोड़ दिए महादलितों घर, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Palamu News: झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले में समुदाय विशेष के लोगों ने महादलितों के 50 घरों को ध्वस्त कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Jharkhand Mahadalit House Demolished In Palamu: झारखंड (Jharkhand) में पलामू (Palamu) जिले के मुरुमातु में महादलित मुहसर जाति के कई लोगों के साथ मारपीट करने, उन्हें जबरन खदेड़ने और उनके मकान ध्वस्त करने के मामले में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज (Jail) दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल इस मामले में जिन आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनमें एक पंचायत प्रतिनिधि इसरार अंसारी, मुस्लिम समाज के सदर मुमताज अंसारी और सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी रसूल अंसारी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर मामले की खुद छानबीन कर रहे हैं. विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पहाड़ी से खदेड़े गए परिवारों को पुराने थाना भवन में रखा गया है. 

'सांप्रदायिक मामला नहीं'
इस बीच, उपायुक्त दोड्डे ने पत्रकारों को बताया कि पूरा मामला भूमि विवाद को लेकर है. उन्होंने कहा कि दलित परिवार के पास कोई दस्तावेज नहीं हैं और इन्हें अलग जगह पर सरकारी योजनाओं के तहत आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल होगी. उपायुक्त ने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने कुछ कागजात प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं, जिनके परीक्षण के बाद ही तय होगा कि जमीन की प्रकृति क्या है. एक सवाल के जवाब में दोड्डे ने बताया कि ये किसी भी दृष्टिकोण से सांप्रदायिक मामला नहीं है. दोड्डे ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

तोड़ दिए गए थे महादलितों के घर 
पलामू जिले के पांडु थानान्तर्गत मुरुमातु गांव के नजदीक टोंगरी पहाड़ी पर बसे मुसहर जाति के 50 से अधिक परिवारों को गांव के ही मुस्लिम युवकों ने सोमवार को कथित तौर पर मारपीट कर भगा दिया था और उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया था. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक दर्जन नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Crisis: संकट से घिरे झारखंड के CM हेमंत सोरेन, लिए ये तीन बड़े फैसले

Watch: दुमका में नंबर कम आने पर टीचर को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में दर्ज हुई FIR, इन्हें भी बनाया गया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget