एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड के इस क्षेत्र में 30 किमी के दायरे में नक्सलियों ने लगाया कर्फ्यू, बिछाए गए आईईडी बम

Jharkhand: ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे इस दौरान घरों से बाहर न निकलें. नक्सलियों ने गांव-गांव में पर्चे भेजकर इसकी सूचना दी है.

Kolhan Division Naxalite: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में लगभग 30 किलोमीटर के इलाके में नक्सलियों ने शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया है. ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे इस दौरान घरों से बाहर न निकलें. नक्सलियों ने गांव-गांव में पर्चे भेजकर इसकी सूचना दी है. इसमें बताया गया है कि पूरे इलाके में आईईडी बम बिछाए गए हैं. घर से निकलने पर बम की चपेट में आने से उनकी जान जा सकती है. नक्सलियों के इस फरमान की वजह से चाईबासा के गोइलकेरा, टोंटो, बरकेला, अराहासा, बारालगिया, भरनिया, पोरोंगिर, कुइरा आदि इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसर जा रहा है. यहां तक कि अंधेरा घिरने के बाद सड़कों पर यात्री वाहनों तक का परिचालन पूरी तरह थम जा रहा है. बाजार और दुकानें भी शाम होने के पहले बंद होने लगे हैं.

यहां चल रहा बड़ा ऑपरेशन

बता दें कि ये वो इलाका है, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों की घेराबंदी के लिए इन दिनों बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं. इस दौरान बीते हफ्ते नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंगों के विस्फोट की दो घटनाओं में नौ जवान घायल हुए थे. इसके पहले दिसंबर में भी नक्सलियों के बारूदी विस्फोट में दो जवान जख्मी हुए थे. बीते महीने जंगल में लकड़ी लाने गए एक ग्रामीण की बारूदी सुरंग की चपेट में आने से मौत हो गई थी. दरअसल, माओवादी नक्सलियों के टारगेट पर पुलिस और सुरक्षा बल हैं, जिन्हें वे किसी भी कीमत पर अपने प्रभाव क्षेत्र वाले इलाके में घुसने से रोकना चाहते हैं.

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन 

झारखंड में पलामू-गढ़वा-लातेहार जिले की सीमाओं पर स्थित बूढ़ापहाड़ नक्सलियों का सबसे बड़ा अभेद्य गढ़ रहा है. करीब तीन महीने पहले सुरक्षा बलों और पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन ऑक्टोपस के बाद इस इलाके को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है, लेकिन इसके बाद कोल्हान प्रमंडल के ट्राइजंक्शन इलाके में कई बड़े नक्सली लीडर्स ने पनाह ले रखी है.

पुलिस के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, मोछू, अनमोल, राजेश मुंडा सहित कई नक्सलियों को इस इलाके में घेर लिया गया है. पिछले तीन महीनों में चार से पांच बार पुलिस और नक्सलियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ भी हुई है. पुलिस का दावा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस बार चलाया जा रहा निर्णायक ऑपरेशन उनके खात्मे के बाद ही थमेगा.

ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए फिलहाल कोल्हान इलाके के सोइत्बा, रेंगराहातू और ट्राइजंक्शन के पदमपुर, चितपिल, लुदीबेड़ा, जमरो और कुरुंगा में सुरक्षा बलों ने कैंप बनाया है.

ये भी पढ़ेंः

Jharkhand: दर्जनों वारदात का मास्टरमाइंड अब जेल में पढ़ रहा भगवत गीता, कई राज्यों में सामूहिक नरसंहार को दे चुका है अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget