एक्सप्लोरर

रांची के RIMS में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, कोलकाता की घटना का विरोध

RIMS Doctors Protest: रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि हमने अन्य राज्यों के कई संघों के साथ एकजुटता दिखाते हुए RIMS में अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.

RIMS Junior Doctors Protest: झारखंड के रांची में स्थित सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है. डॉक्टरों ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में बुधवार (14 अगस्त) को लगातार दूसरे दिन अपना 'पेन डाउन' आंदोलन जारी रखा.

आंदोलनकारी डॉक्टरों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार शाम को परिसर में रिम्सोनियन हॉल से एक रैली निकालने का फैसला किया. उन्होंने मामले की सीबीआई जांच शुरू करने के कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा, ''हमने अन्य राज्यों के कई संघों के साथ एकजुटता दिखाते हुए रिम्स में अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है. हम कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय कानून की मांग करते हैं''

उन्होंने आगे कहा, ''हम झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा कैमरे भी लगाना चाहते हैं, जहां इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही हैं. रात की पाली में या देर रात के दौरान काम करने वाली महिला डॉक्टरों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए.

रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने आगे कहा, ''ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सेवाएं दिन के दौरान प्रभावित रहेंगी, हालांकि मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के साथ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी.''

उधर, रिम्स के अधिकारियों ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि वह परिसर में दो पुलिस चौकियों की स्थापना और 1,200 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखेंगे. बता दें कि ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक सेमिनार हॉल में पाया गया था और अपराध के सिलसिले में अगले दिन एक सिविक वालंटियर को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: महिला के अधजले शव की टैटू से हुई पहचान, प्रेमी ने हत्या के बाद पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget