एक्सप्लोरर

झारखंड: शराब घोटाले में IAS विनय कुमार चौबे गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

IAS Vinay Kumar Choubey Arrested: गिरफ्तार किए गए चौबे को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

IAS Vinay Kumar Choubey Arrested: झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को मंगलवार (20 ) को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए चौबे को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

दरअसल, 1999 बैच के आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री के सचिव समेत कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वहीं वर्तमान में पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं. एसीबी ने आबकारी विभाग के सचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आबकारी नीति में अनियमितताओं के आरोप की जांच शुरू की है.

डेढ़ दशक में पहली बार किसी IAS पर ऐसी कार्रवाई
एसीबी ने राज्य में पिछले डेढ़ दशक में पहली बार किसी आईएएस के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है. विनय कुमार चौबे वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं. इससे पहले वह झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. उनके घर पर एसीबी की टीम ने मंगलवार सुबह दबिश दी थी. इसके बाद करीब 11 बजे पूछताछ के लिए साथ लेकर अपने कार्यालय पहुंची थी. इसके कुछ घंटे बाद राज्य में उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी बुलाकर पूछताछ की गई.

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर से भी पूछताछ
राज्य सरकार ने पहले विनय कुमार चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी थी. एसीबी की एक टीम सुबह चौबे के आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए एजेंसी के मुख्यालय ले गई. आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी एसीबी ने पूछताछ की.

अक्टूबर में मारी थी रेड 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी घोटाले की जांच के तहत पिछले साल अक्टूबर में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे थे. ईडी ने तब कई राज्य सरकार के अधिकारियों, शराब कारोबारियों और अन्य के परिसरों पर भी छापे मारे थे. इसमें चौबे, छत्तीसगढ़ के रिटायर आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कई अन्य शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget