एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले हेमंत सोरेन को राहत नहीं, आज हाई कोर्ट में क्या हुआ?

Hemant Soren News: झारखंड हाई कोर्ट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि जेएमएम के नेता राजनीतिक साजिश का शिकार हैं.

Hemant Soren Bail: पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा. साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 10 जून की तय की है. 

ईडी ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन ने सोमवार को हाई कोर्ट के सामने याचिका दाखिल कर मामले में शीघ्र सुनवाई करने का अनुरोध किया था.

हेमंत सोरेन के वकील ने क्या कहा?

जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की पीठ के समक्ष सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन राजनीतिक साजिश का शिकार हैं. कोर्ट ने ईडी को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई 10 जून के लिए निर्धारित कर दी.

हेमंत सोरेन ने अदालत के समक्ष दलील दी कि बार्गेन इलाके में 8.5 एकड़ जमीन के किसी भी दस्तावेज में उनका नाम नहीं है और उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कोई अपराध नहीं बनता है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईडी केवल कुछ लोगों के बयानों पर भरोसा कर रहा है जिन्होंने कहा था कि भूमि का टुकड़ा उनका है, लेकिन ऐसे बयानों के समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं था.

सुप्रीम कोर्ट से लगा था झटका

इससे पहले 22 मई को हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था. उन्होंने चुनाव के लिए अंतरिम रिहाई मांगी थी और गिरफ्तारी को भी दी थी चुनौती. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत मामले पर संज्ञान ले चुकी है. नियमित बेल याचिका भी खारिज हो चुकी है. ऐसे में गिरफ्तारी को चुनौती पर सुनवाई का आधार नहीं बनता है. 

अब हाई कोर्ट की तरफ से नई तारीख मिलने के बाद साफ है कि हेमंत सोरेन को उनकी उम्मीद के मुताबिक चुनाव से पहले राहत नहीं मिलेगी. राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण में बची हुई तीन सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी.

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट से नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी ED रिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget