एक्सप्लोरर

Jharkhand: Ranchi के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या का मामला, 6 साल बाद CBI करेगी जांच

Ranchi News: 4 फरवरी 2016 को रांची के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल में शुमार सफायर इंटरनेशनल स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले की जांच CBI करेगी. 

Jharkhand Sapphire International School Student Murder Case: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने रांची (Ranchi) के मशहूर सफायर इंटरनेशनल स्कूल (Sapphire International School) के छात्र विनय महतो (Vinay Mahato) की 6 साल पहले हुई हत्या की जांच सीबीआई (CBI) से कराने का आदेश दिया है. छात्र के पिता मनबहाल महतो की याचिका पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने ये आदेश पारित किया है. सीबीआई को 8 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. 

पिता को किया गया गुमराह 
रांची का ये बहुचर्चित मामला 4 फरवरी 2016 का है. रांची के सबसे महंगे बोर्डिंग स्कूल में शुमार सफायर इंटरनेशनल स्कूल में 7वीं कक्षा के छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गई थी. विनय के पिता मनबहाल महतो को तड़के साढ़े तीन बजे फोन पर बताया गया कि उनका बेटा बीमार है. कहा गया कि उनके बेटे को गुरुनानक अस्पताल भेजा गया है. वो हॉस्पिटल पहुंचे तो उनका बच्चा वहां नहीं था. बाद में बताया गया कि उसे रिम्स भेज दिया गया है. मनबहाल महतो रिम्स पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा विनय स्ट्रेचर पर मृत पड़ा था, उसे अकेले छोड़ दिया गया था. स्कूल के टीचर और स्टाफ तक वहां नहीं थे.

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य 
पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद रांची पुलिस ने जांच शुरू की तो इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. स्कूल से हासिल सीसीटीवी फुटेज में विनय महतो देर रात अपने कमरे से निकलकर टीचर्स रेसिडेंस की ओर से जाता दिखा था. पुलिस ने जांच के दौरान उसके ही स्कूल की शिक्षिका नाजिया हुसैन, उसके पति आरिफ अंसारी और नाबालिग बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर उन्हें आरोपी बनाया था. पुलिस की जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि शिक्षिका की पुत्री से विनय महतो की दोस्ती थी और ये बात उसके भाई को पसंद नहीं थी. इसी वजह से बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और उसकी लाश बालकनी से नीचे फेंक दी गई थी.

पिता ने की थी CBI जांच की मांग 
2 आरोपियों के नाबालिग होने की वजह से बाल अदालत (जेजे कोर्ट) में इस मामले की सुनवाई हुई. 6 जुलाई 2018 को रांची जेजे कोर्ट के तत्कालीन प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी स्कूल की शिक्षिका के नाबालिग पुत्र-पुत्री को आरोप से बरी कर दिया था. इस फैसले को विनय के पिता मनबहाल महतो ने कोर्ट में चुनौती दी थी. उन्होंने सीबीआई जांच के लिए अक्टूबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. वहां सुनवाई के बाद उन्हें हाइकोर्ट में अपील करने को कहा गया था. इसके बाद 8 मार्च 2018 को उन्होंने झारखंड हाइकोर्ट में सीबीआइ जांच के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसपर सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को अदालत ने आदेश पारित किया.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand ED Raid: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ED का छापा

Jharkhand News: मुस्लिम बोले- हमारी आबादी 75 प्रतिशत, इसलिए नियम भी हमारे अनुसार बनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget