एक्सप्लोरर

Jharkhand News: आदिवासियों ने अटकाया रोड़ा! कांट्रैक्ट कर्मियों को नियमित करने के मुद्दे पर मुश्किल में सोरेन सरकार

Jharkhand Latest News: झारखंड में आदिवासी संगठन का कहना है कि ज्यादार कांट्रैक्ट कर्मी बाहरी राज्यों के हैं, इन्हें नियमित करने का पुरजोर विरोध होगा.

Jharkhand News: झारखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों की सेवा स्थायी करने के मुद्दे पर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है. इस मुद्दे पर सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर अलग-अलग समूहों के प्रदर्शन की वजह से पूरा शहर अस्त-व्यस्त रहा. एक तरफ हजारों कांट्रैक्ट कर्मियों ने अपनी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया, तो दूसरी तरफ कई आदिवासी संगठनों ने कर्मियों की सेवा के स्थायीकरण पर विरोध दर्ज कराते हुए मार्च निकाला. इन प्रदर्शनों की वजह से शहर में चार-पांच घंटे तक जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही.

कांट्रैक्ट कर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न जिलों में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों स्वास्थ्यकर्मी रांची में इकट्ठा हुए. वे अपनी सेवा के नियमितीकरण और समायोजन को लेकर बड़े जुलूस की शक्ल में सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री सोरेन ने तीन महीने के भीतर इन्हें नियमित करने का वादा किया था, लेकिन तीन साल में भी यह पूरा नहीं किया गया है. अब कर्मियों ने राजभवन के पास धरना देते हुए 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल और आमरण अनशन का आह्वान किया है.

'कांट्रैक्ट कर्मियों को नियमित करने की कोशिश का होगा पुरजोर विरोध'
इधर, आदिवासी संगठनों ने ऐलान किया है कि सरकार द्वारा कांट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की कोशिश का पुरजोर विरोध होगा. संगठनों का कहना है कि यह झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों के साथ अन्याय है, क्योंकि कांट्रैक्ट पर काम कर रहे ज्यादातर कर्मी बाहर के राज्यों के हैं.

 इनकी नियुक्ति में एसटी-एससी आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ है. इसके जरिए बिना नियम कानून के भाई-भतीजेवाद के तौर नियुक्तियां हुई हैं. यह बैकडोर से सरकारी विभागों में बाहरी लोगों को एडजस्ट करने की कोशिश की है. इस मुद्दे को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सोमवार की शाम में एक विरोध मार्च निकाला और अलबर्ट एक्का चौक पर सरकार का पुतला फूंका. इस मार्च की अगुवाई राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के बंधन तिग्गा ने किया. प्रदर्शन में राजी पड़हा सरना समिति, केंद्रीय सरना समिति, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, केंद्रीय सरना संघर्ष समिति सहित कई संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand: समलैंगिक देवरानी-जेठानी का प्यार नहीं हुआ मुकम्मल, परिवार के दबाव में उठाया ऐसा कदम कि आपकी रूह कांप जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
झारखंड: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ मुखिया, अब बढ़ीं मुश्किलें, घर पर इश्तिहार चस्पा
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'
PM मोदी पर खरगे के बयान पर बोलीं केंद्रीय मंत्री, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण, जनता बर्दाश्त...'

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget