एक्सप्लोरर

Deoghar Suicide News: घरवाले कर रहे थे बारात की तैयारी, अचानक रस्मों के बीच दूल्हे ने लगाई फांसी लगाकर की सुसाइड

Jharkhand: परिजनों का दावा है कि शादी को लेकर खेलू काफी खुश था. सारी तैयारियां उसने अपनी देख-रेख में की थी. अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली, यह समझ से परे है.

Jharkhand News: झारखंड के देवघर (Deoghar) में शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 26 वर्षीय खेलू दास के रूप में हुई है. सोमवार यानी आज खेलू की बारात निकलने वाली थी. घटना मधुपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि, शादी की रस्में निभाई जा रही थी. हल्दी लेपन और पनैती की रस्म शनिवार की शाम को ही निभाई गई थी. 

वहीं रविवार को भी परिवार और रिश्तेदार गांव से बाहर पूजास्थल में बकरे की बलि देने गए थे. जब घर लौटकर अपने कमरे में सो रहे दूल्हे खेलू को जगाने गए तो देखा कि वो फांसी के फंदे से झूल रहा है. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. 

शादी से खुश था दूल्हा
परिजनों ने बताया कि, खेलू गुजरात में काम करता है. शादी के सिलसिले में घर आया था. उसने बिहार के बांका जिला स्थित कटोरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत कलोथर गांव में खुद अपनी दूल्हन पसंद की थी. परिजनों का दावा है कि शादी को लेकर खेलू काफी खुश था. सारी तैयारियां उसने अपनी देख-रेख में की थी. अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली, यह समझ से परे है.

बताया जा रहा है कि रविवार को परिजनों, रिश्तेदारों और गांव वालों के लिए प्रीतिभोज का कार्यक्रम तय था और सोमवार को बारात जाना था. शनिवार को हल्दी लेपन और पनैती के कार्यक्रम के बाद सबने पूरी रात डीजे पर डांस किया. सुबह सभी लोग सोने चले गए. इसके बाद में सभी पूजा करने मंदिर गए और दूल्हा अपने कमरे में ही सोया था.

यह भी पढ़ें: Naxalite Encounter: झारखंड के गुमला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget