एक्सप्लोरर

Jharkhand: रंग लाई मेहनत, डेढ़ दशक पहले उजड़ चुके जंगल में ग्रामीणों के संकल्प से लौटी हरियाली

Hazaribagh News: जगदीशपुर के जंगल (Forest) में लौटी हरियाली ने कनहरी और आस-पास के इलाकों की दशकों पुरानी खूबसूरती लौटा दी है. हजारों पौधे अब पेड़ में बदल गये हैं. 

Jharkhand Greenery Returned in The Hazaribagh Jagdishpur Forest: हजारीबाग (Hazaribagh) के जगदीशपुर (Jagdishpur) नाम के गांव में लगभग डेढ़ दशक पहले उजड़ गया एक जंगल ग्रामीणों के सामूहिक संकल्प की बदौलत पुनर्जीवित हो उठा है. वन विभाग ने अफसरों ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया जिसकी वजह से ये संभव हुआ है. हजारीबाग शहर के पास कनहरी नाम का एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी है. ब्रिटिश हुकूमत के वक्त से ही ये पहाड़ी और उसके पास-पास का इलाका पर्यटकों और सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है. जगदीशपुर जंगल इसी पहाड़ी की तराई में स्थित है. एक दौर में ये जंगल (Forest) इतना घना था कि यहां शेर, बाघ, हिरण जैसे जानवर विचरण करते दिख जाते थे. लेकिन जैसे-जैसे शहर का फैलाव हुआ, जंगल कटता-सिमटता चला गया. आबादी बढ़ने के साथ इलाके में आवागमन बढ़ा और जंगल से होकर गांवों की ओर जाने के लिए रास्ते बन गए. दतवन और जलावन के नाम पर साल-सखुआ के पेड़ कटते गए. जंगली जानवर तो नहीं बचे, वर्ष 2004-05 के आसपास जंगल का वजूद भी लगभग खत्म हो गया. जंगल के नाम पर गिनती के पेड़ और झाड़ियां ही रह गई थीं. 

पेड़ ना काटने का लिया गया संकल्प 
जंगल सिमटता गया तो कुछ सजग ग्रामीणों और वन विभाग के अफसरों ने वर्ष 2008 में प्रयास शुरू किया कि बचे हुए पेड़ ना कटें और नए सिरे से पेड़ों का लगाया जाए. जगदीशपुर के ग्रामीण बताते हैं कि इलाके के तत्कालीन डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) महेंद्र प्रसाद ने कई बार गांव आए, गांव के लोग एक साथ बैठे. सबने मिलकर संकल्प लिया कि जंगल से कोई भी व्यक्ति पेड़ नहीं काटेगा. जंगल को साफ कर जो रास्ता बन गया था, उसे बंद करने का फैसला हुआ. 

रंग लाई लोगों की मेहनत 
वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति गठित की गई. लोगों ने श्रमदान कर नए पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे. वन विभाग की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए. वन प्रबंधन समिति ने इनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाला. यहां तक कि जंगल से दतवन और पत्ते तोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. लोगों की मेहनत और जंगल बचाने को लेकर बनाए गए नियमों को लेकर अनुशासन का सुखद परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगा. अवैध कटाई से ठूंठ बने पेड़ों में जान लौटने लगी. हजारों पौधे अब पेड़ में बदल गये हैं. साल, सखुआ, सागवान, अकेशिया के हजारों पेड़ 10 से 15 फीट ऊंचे हो गए हैं. जगदीशपुर के जंगल में लौटी हरियाली ने कनहरी और आस-पास के इलाकों की दशकों पुरानी खूबसूरती लौटा दी है.

ये भी पढ़ें:

Ranchi Violence: 28 FIR दर्ज, 31 नामजद और करीब 11 हजार अज्ञात को बनाया गया आरोपी  

Ranchi Violence: BJP नेता ने कही बड़ी बात, बोले तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह ना बन जाए!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget