एक्सप्लोरर

Ranchi Violence: BJP नेता ने कही बड़ी बात, बोले तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह ना बन जाए!

Ranchi News: रांची में हुई घटना को लेकर झारखंड में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि, तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह ना बन जाए.

Ranchi Violence Babulal marandi Attack on Hemant Soren Government: शुक्रवार को झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में हुई घटना को लेकर सियासत (Politics) भी शुरू हो गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal marandi) ने कहा है कि समाज में हिंसक उत्पात मचाने की इजाजत किसी को भी नहीं है. रांची में जो दृश्य दिखा उसमें पुलिस (Police) पूरी तरह असहाय दिखी. बाबूलाल मरांडी ने घटना को अंजाम देने वाले दोषियों की गिरफ्तारी करने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

'दंगा करने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं'
बाबूलाल मरांडी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ''रांची में शुक्रवार को हुए हिंसा के 72 घंटे बाद भी केवल खानापूर्ति के नाम पर एक गिरफ्तारी हुई है, वो भी बिहार के मंत्री श्री नितिन नवीन की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के आरोप में. आखिर क्या कारण है कि तमाम अखबारों में दंगाइयों के स्पष्ट फ़ोटो होने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं?''

सरकार पर साधा निशाना 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि, ''शुक्रवार को रांची में हुए हिंसा के बाद कहीं अपराधियों को सेफ टाइमिंग देकर उन्हें बाहर निकलने का मौका तो नहीं दिया जा रहा है? जबकि पूरे घटना का लिंक यूपी के सहारनपुर से जुड़ रहा है, वैसे में आतंकियों के प्रति ये अघोषित संरक्षण कहीं सत्ता के दबाव में तो नहीं है?''

'झारखंडियों की चिंता करिए'
बाबूलाल मरांडी ने ये भी कहा कि, ''रांची में हुए हिंसा के बाद वैसे भी सरकार के प्रिय विधायक उपद्रवियों के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की सिफारिश कर चुके हैं. कहीं इनके तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह न बन जाए! हेमंत सोरेन जी ऐसी क्षुद्र राजनीति छोड़कर साढ़े तीन करोड़ झारखंडियों की चिंता करिए.''

कांग्रेस विधायक ने कही थी ये बात 
बता दें कि, रांची में हुए उपद्रव को लेकर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने दंगाइयों को प्रदर्शनकारी बताते हुए मृतकों के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है. हालांकि, इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ने के बाद कांग्रेस विधायक ने उस बयान से भी किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने पुलिस को निशाने पर लिया था. इरफान ने रांची के सिटी एसपी की आलोचना की थी. उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताने वाले विधायक इरफान अंसारी के बयान से कांग्रेस (Congress) के नेता सहमत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:

Prophet Muhammad Row: Ranchi में जमीयत के मौलाना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में रोका गया, जानें वजह 

Ranchi Violence: कांग्रेस MLA ने दंगाइयों को बताया प्रदर्शनकारी, पार्टी ने नेताओं को संयम बरतने की दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget