एक्सप्लोरर

Chatra News: पेड़ के नीचे मिले दादा और पोते के शव, विरोध में उतरे ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग 

Chatra News: झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिले में दादा और पोते के शव संदिग्ध हालत में एक पेड़ के नीचे मिले. मामले में लोगों ने  निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए  मुआवजा देने की बात कही है.

Jharkhand Chatra Two Dead Body Found Under Tree: झारखंड (Jharkhand) के चतरा (Chatra) जिले में चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर बृहस्तिवार को एक पेड़ के बीच दादा और पोते के शव संदिग्ध हालत में मिले. शव मिले के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों की हत्या (Murder) की गई है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चतरा-रांची रोड को लगभग 3 घंटे तक जाम कर दिया. परिजनों के मुताबिक सिमरिया थाना अंतर्गत लमटा गांव के रहने वाले सुरेश साहू (Suresh Sahu) और उनका पोता मोनू कुमार (Monu Kumar) जबरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे. वहीं से लौटने के दौरान रास्ते में घटना घटी है.

लोगों ने की मुआवजे की मांग 
पुलिस ने इनके शवों (Dead Body) के पास से उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किए हैं. इन दोनों के शवों पर खून के निशान भी पाए गए हैं. कुछ लोग वज्रपात की घटना में इनकी मौत की आशंका जता रहे हैं. घटना की जानकारी इलाके के लोगों को मिली तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए. दादा और पोते की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ-साथ लोग 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

पुलिस की तरफ से कही गई ये बात 
सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर शव उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आई तो पुलिस तत्काल मामला दर्ज आवश्यक कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें

Crime News: फिर शर्मसार हुआ झारखंड, डायन बता महिला को दबंगों ने निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का बेतुका बयान, बोले 'अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे, खरीदने दिल्ली गया था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget