एक्सप्लोरर

Crime News: फिर शर्मसार हुआ झारखंड, डायन बता महिला को दबंगों ने निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा

Garhwa News: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा में महिला को डायन (Witch) बताकर उसे बेरहमी से पीटा गया है. मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Jharkhand Garhwa Crime News: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा (Garhwa) जिले में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को डायन (Witch) करार देकर उसे लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया और लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. महिला को बचाने की कोशिश करने पर उसके पति और 2 बेटियों को भी पीटकर घायल कर दिया गया. दबंग हमलावरों के खौफ के चलते 2 दिनों तक पीड़िता और परिजन अपने घर में चुपचाप कैद रहे. कुछ लोगों ने हिम्मत बंधाई तो इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि महिला पर शर्मनाक अत्याचार करने वालों की अगुवाई गांव का एक निर्वाचित वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव (Amarnath Oraon) कर रहा था. 

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार 
मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड सदस्य सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में कुल 11 लोग नामजद किए गए हैं. 9 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. 

घर में घुस गए दबंग 
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 5 सितंबर की रात 9 बजे गांव के ही रहने वाले वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव सहित 11 लोग महिला के घर में घुस गए और उसे डायन करार देकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और वो लगभग निर्वस्त्र हो गई. महिला दबंगों से बचने के लिए भागी तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. उसने किसी तरह भागकर जान बचाई. इस बीच महिला का पति बचाव में आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

दी जा रही है धमकी 
महिला के अनुसार इस मामले को गांव की पंचायत में दबाने की कोशिश हुई. पंचायत में कहा गया कि वो पुलिस में शिकायत नहीं करेगी. इसे सामाजिक तौर पर सुलझा लिया जाएगा. 2 दिन बाद महिला को कुछ लोगों ने हिम्मत दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है. ऐसा ना करने पर खतरनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का बेतुका बयान, बोले 'अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे, खरीदने दिल्ली गया था'

Jharkhand Politics: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन बोले- अंडरगारमेंट्स खरीदने गया था दिल्ली,  BJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget