एक्सप्लोरर

Crime News: रांची के तमाड़ इलाके में ग्राम प्रधान को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट, घर के पास मिली लाश

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के तमाड़ इलाके में ग्राम प्रधान अशोक सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  

Jharkhand Gram Pradhan Murder: झारखंड (Jharkhand) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. एक बार फिर ग्राम प्रधान को मौत के घाट उतार दिया गया है. खूंटी (Khunti) के मुरहू में ग्राम प्रधान की हत्या के बाद अब रांची (Ranchi) के तमाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है. यहां ग्राम प्रधान की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई है. तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव में हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या किन कारणों से हुई और कौन लोग इस वारदात में शामिल हैं इस बारे में अभी तक ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. 

घर के पास ही मिला शव 
लोहड़ी गांव के ग्राम प्रधान अशोक सिंह का शव उनके घर से ही 500 मीटर की दूरी पर मिला था. हत्या के बारे में परिजनों को तब पता चला जब देर रात तक अशोक सिंह घर नहीं पहुंचे. इसके बाद ग्राम प्रधान के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव घर से कुछ ही दूरी पर पानी की टंकी के पास मिला. ग्राम प्रधान का शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. 

पुलिस को दी गई सूचना 
शव मिलने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तमाड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई. पुलिस को अब तक इस हत्याकांड के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम अशोक सिंह के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिससे बात करते हुए वो घर से निकले लेकिन देर रात तक नहीं लौटे. परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव घर के पास ही मिला. फिलहाल, पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: 

Dumka में बेरहम पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, जानें- कैसे खुला हत्याकांड का राज

Crime News: महज 3 रुपये के लिए दबंगों ने महिला को मार डाला, बचाने आए बेटों के साथ किया ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget