एक्सप्लोरर

Dumka में बेरहम पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, जानें- कैसे खुला हत्याकांड का राज

Dumka News: झारखंड (Jharkhand) के दुमका में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Dumka Murder Case: झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्याकांड में शामिल पत्नी (Wife) ने पति (Husband) को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी (Lover) के साथ मिलकर साजिश रची थी. पहले पति को बेहोश किया गया था और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव का है.

पुलिस भी हैरान 
एसडीपीओ शिवेंद्र ठाकुर के मुताबिक बीते 14 अक्टूबर की रात दिलीप साह नाम के एक  शख्स की रहस्यमय तरीके से गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया था. पुलिस भी इस हत्या से हैरान थी क्योंकि घटनास्थल के महज कुछ ही दुरी पर पुलिस की मौजूदगी थी. लेकिन, गोली चलने की आवाज ना पुलिस ने सुनी और ना ही मृतक की पत्नी ने. इस घटना में बच्चों ने गोली चलने की आवाज सुनी और पुलिस के सामने इसकी तस्दीक भी की. 

ऐसे मिला सुराग 
घटना के बाद जब चीखने और चिल्लाने की आवाज पुलिस ने सुनी तो मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर देखा कि, एक शख्स की खून से लथपथ लश पड़ी है. शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की लेकिन शुरुआती जांच में कुछ पता नहीं चल पाया. पुलिस ने टेक्निकल तरीके से फिर जांच शुरू की. मोबाइल की डिटेल के साथ बैंक खाते को खांगलना शुरू किया तो गुत्थी सुलझ गई. पुलिस ने फोन कॉल की जांच की तो घटना में बिहार के एक शख्स  की कॉल पाई गई जो मृतक की पत्नी दुवा देवी ने किया था और यहीं पुलिस के लिए सुराग बना.
 
खुलती गईं परतें 
पुलिस ने तफ्तीश जारी रखते हुए बैंक की डिटेल्स खांगाली तो रुपये ट्रांसफर होने का प्रमाण मिला. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या के सारी परतें खुलती चली गईं. पुलिस के मुताबिक मृतक दिलीप की पत्नी बिहार के रहने वाले विकास यादव नाम के शख्स सेप्यार करती थी. प्यार के आड़े आ रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

रची गई खौफनाक साजिश 
14 अक्टूबर की रात आरोपी पत्नी ने प्रेमी विकास यादव को अपने घर के आसपास बुलाया. पति को मारने के लिए पत्नी ने उसके खाने मे बेहोशी की दवा मिला दी, जिसे खाने के बाद पति बेहोश हो गया. बेहोश होते ही पत्नी ने अपने प्रेमी को 3 मिस्ड कॉल किए. कॉल पाते ही विकास घर के अंदर चुपके से गया और छाती में पिस्टल सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया. साजिश के मुताबिक पत्नी ने मृत पति को देखकर रोने-धोने का नाटक किया जिसे सुनकर पुलिस पहुंची. 

तोड़ दिया सिम, जला दिया मोबाइल 
पुलिस के मुताबिक बैंक में पैसे के ट्रांजेक्शन को लेकर तफ्तीश की गई तो पता चला कि पिस्टल की खरीद के लिए करीब 20 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए थे जो पुलिस के लिए सुराग बना. वहीं, मोबाइल और सिम के विषय में बताया कि घटना के बाद आरोपी पत्नी ने कांड से बचने के लिए सिम तोड़ दिया था और मोबाइल भी जला दिया था.

ये भी पढ़ें: 

Crime News: महज 3 रुपये के लिए दबंगों ने महिला को मार डाला, बचाने आए बेटों के साथ किया ये काम  

Jharkhand में एक लाख 3 हजार करोड़ का हिसाब देना भूल गये सरकारी विभाग, मुख्य सचिव बोले- ये चिंता की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget