एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड सरकार का ED को पत्र, पूछा- 'CM के प्रेस सलाहकार और साहिबगंज DC से किन मामलों में करेंगे पूछताछ'

Jharkhand Government Letter To ED: ईडी ने साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को समन भेजकर 11 जनवरी और सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 फरवरी को दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने ईडी (ED) से उन मामलों की जानकारी मांगी है, जिनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को समन किया गया है. राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने इस संबंध में ईडी को पत्र भेजा है. यह पत्र झारखंड कैबिनेट की ओर से राज्य के बाहर की एजेंसियों के नोटिस-समन के संबंध में 9 जनवरी को लिए गए निर्णय के बाद भेजा गया है.

दरअसल, कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अगर राज्य के बाहर की जांच एजेंसियां मसलन ईडी, सीबीआई, एनआईए, आयकर विभाग की ओर से राज्य के किसी अफसर को नोटिस या समन भेजा जाता है तो वे सीधे हाजिर नहीं होंगे. इसके बजाय वे अपने विभागीय प्रमुख के जरिए राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग को सूचित करेंगे. इसके बाद वे उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे और सरकारी फाइलें और दस्तावेज साझा करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को समन भेजकर 11 जनवरी और सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 फरवरी को एजेंसी के रांची एयरपोर्ट स्थित दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था. हालांकि, साहिबगंज के डीसी शाम चार बजे तक ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए.

इसके पहले ईडी ने 3 जनवरी को सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और साहिबगंज डीसी समेत कई लोगों के झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान स्थित एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने साहिबगंज के डीसी के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और .45 पिस्टल के 5 खाली खोखे भी बरामद किए थे. सीएम के प्रेस सलाहकार के आवास से भी कुछ डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए थे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड के 158 ब्लॉक घोषित होंगे सूखाग्रस्त, किसानों को मिलेंगे इतने हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के अभिजीत दीपके, पूछा ये सवाल
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget