एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के 158 ब्लॉक घोषित होंगे सूखाग्रस्त, किसानों को मिलेंगे इतने हजार रुपये

Jharkhand Drought Area: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केंद्र सरकार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजें, ताकि किसानों की आर्थिक मदद की जा सके.

Jharkhand News: झारखंड में कम बारिश की वजह से 17 जिलों के 158 प्रखंडों में सुखाड़ की स्थिति है. झारखंड मंत्रालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कृषि विभाग के प्रतिवेदन के आलोक में इन सभी प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया कि इन सभी 158 प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करें, ताकि उसे मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा सके.

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केंद्र सरकार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजें ताकि उस राशि से सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके. मुख्यमंत्री ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुखाड़ से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत के तौर पर 3,500 रुपये प्रति किसान अनुग्रहित राशि देने का निर्देश दिया. इसके अलावा वैसे किसान, जिनकी फसल कम बारिश की वजह से 33 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें इनपुट अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा.

बैठक में मुख्य सचिव भी थे मौजूद

इस बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव एल खियांगते, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव अबू बकर सिद्दीक और कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी मौजूद थे. इसको लेकर झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी गई.

झारखंड सीएमओ ने पोस्ट किया, "17 जिलों के 158 प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा. आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद की बैठक में भेजने के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूखा प्रभावित किसानों को 3500 रुपये अनुग्रहित राशि देने का निर्देश दिया."

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: पहले गांव से किया किडनैप, फिर पीटा और मार दी गोली, नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
गिरिडीह: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
Pakur News: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
पाकुड़: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
Giridih News: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
गिरिडीह: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget