एक्सप्लोरर

Jharkhand News: गिरिडीह में कर्मा पूजा के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

Giridih News: गिरिडीह जिले में मंगलवाल की बड़ा हादसा हो गया. यहां कर्मा पूजा के दौरान चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Pond Accident: झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले में मंगलवार (Tuesday) सुबह बड़ा और दुखद हादसा हो गया.कर्मा पूजा को लेकर स्नान करने पहुंची पांच बच्चियां तालाब में डूब गईं. जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक बच्ची गंभीर घायल है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है. तो वहीं जैसे घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी गांव कोहराम मच गया. इस घटना से बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

कर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि मंगलवार को करमा पूजा को लेकर जावा बालू उठाव करने व स्नान करने व हंडाडीह की बच्चियां सोना महतो तालाब आयी थी.यहां पर सभी स्नान करने लगी. इसी दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी में चली गई. बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बच्चियों को पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चार बच्चियां दम तोड़ चुकी थीं. जबकि एक बच्ची को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां  डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
इधर मामले की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह मौके पर पहुंचे. और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया. जिसके बाद डीएसपी (DSP)  संजय राणा अस्पताल पहुंचे, और पूरी घटना की जानकारी ली. तो वहीं एसपी दीपक शर्मा ने पूरी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चार बच्चियों को मौत हुई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

परिजनों से मिले विधायक
इधर इस दुखद घटना की जानकारी जैसे ही सदर विधायक सुदिव्य कुमार को लगी. वह बच्चियों के परिजनों के घर पहुंचे. यहां उन्होंने घर वालों से मुलाकात की. विधायक ने इस घटना पर दुख जताया, साथ हर संभव का मदद का आश्वासन परिजनों को दिया. 

ये भी पढ़ें : Jharkhand News: एसटी दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय करेगा रेल रोको आंदोलन, कुर्माली भाषा को लेकर होगी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget