एक्सप्लोरर

झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत, बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Jharkhand Excise Constable Recruitment: झारखंड में 22 अगस्त आबकारी कांस्टेबल भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई.

Jharkhand News Today: झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. पुलिस ने रविवार (1 सितंबर) को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी.

परीक्षा केंद्रों पर मौत आंकड़ा
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. उन्होंने आगे बतया कि इस भर्ती परीक्षा के दौरा रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर भी एक- एक अभ्यर्थियों की मौत हुई है.

इतने अभ्यर्थी हो चुके हैं परीक्षा में शामिल
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया ने कहा कि इस घटना में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है. होमकर के मुताबिक, 30 अगस्त तक कुल 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर चिकित्सा दल, दवाईयां, एम्बुलेंस और पेयजल समेत पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.

बीजेपी ने किया प्रदर्शन
शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं.

भारतीय जनता पार्टी युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: झारखंड चुनाव से पहले BJP में कलह! धनबाद में कार्यकर्ताओं ने 'बाहरी' के खिलाफ किया शुद्धिकरण हवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget