एक्सप्लोरर

Jharkhand: आदिवासी महादरबार में चंपाई सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, क्यों उठाई PESA कानून की बात?

Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर PESA कानून लागू करने में इच्छाशक्ति की कमी का आरोप लगाया. उन्होंने आदिवासी समाज से परंपरा व अधिकार बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की.

पूर्व मुख्यमंत्री और BJP विधायक चंपाई सोरेन ने 14 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित ‘आदिवासी महादरबार’ में हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आदिवासी समुदाय के हितों के प्रति असंवेदनशील है और PESA (अनुसूचित क्षेत्र का पंचायत विस्तार) अधिनियम को लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं रखती. 

चंपाई सोरेन के मुताबिक यह कानून आदिवासी स्वशासन और ग्राम सभाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है लेकिन वर्तमान सरकार इ स दिशा में ठोस कदम उठाने से बच रही है. उन्होंने बताया कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने PESA अधिनियम की समीक्षा की थी और पारंपरिक ग्राम सभा को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए कई विशेष प्रावधान किए थे. 

हेमंत सोरेन सरकार ने PESA को कागजों में रखा- चंपाई सोरेन 

चंपाई सोरेन ने कहा कि यह अधिनियम आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करता है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे केवल कागजों में सीमित कर दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक पेसा कानून पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक आदिवासी समुदाय को उसका वास्तविक अधिकार नहीं मिल सकता।

तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हो का दिया उदागरण

आदिवासी महादरबार में संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने ऐतिहासिक आदिवासी समाज की महानता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया है.

उन्होंने बाबा तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हो, पोटो हो, चांद भैरव और बिरसा मुंडा जैसे नायकों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह समय भी उसी तरह के आंदोलन की मांग कर रहा है. सोरेन ने कहा कि “हमने इतिहास के हर पन्ने को पढ़ा और सुना है, इसलिए आज हम नागरी गांव से इस नई पहल की शुरुआत कर रहे हैं.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासी समाज खुद अपने हक के लिए संगठित नहीं होगा, तब तक उसकी परंपरा, पहचान और संस्कृति पर खतरा बना रहेगा.

उन्होंने दावा किया कि पेसा अधिनियम केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि आदिवासी अस्मिता और स्थानीय स्वशासन की नींव है. चंपाई सोरेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज अपने पूर्वजों के रास्ते पर चलकर अपनी परंपरा, पहचान और संस्कृति को बचाने के लिए आंदोलन खड़ा करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL JPSC Live: जेपीएससी-सीजीएल, TDPL की सभी परीक्षा होगी रद्द, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन
Live: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होगी रद्द, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget