एक्सप्लोरर

Jharkhand: पलामू के जंगल में भीषण मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर

Palamu Naxalite Encounter: झारखंड के पलामू में सुरक्षाबलों और टीपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया. इंसास रायफल बरामद हुई.

झारखंड के पलामू जिले में रविवार (14 सितंबर) को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (टीपीसी) के उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव को मार गिराया. घटना पलामू के मनातू के घने जंगलों में हुई, जहां से पुलिस को एक इंसास रायफल भी बरामद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सली मुखदेव यादव का नाम उस मुठभेड़ से भी जुड़ा रहा है, जिसमें 3 सितंबर को पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे. उस समय टीपीसी नक्सलियों के दस्ते ने पुलिस पर हमला किया था, जिसमें मुखदेव भी शामिल था.

हालांकि बाद में टीपीसी ने प्रेस बयान जारी कर उस घटना से खुद को अलग बताया था. लेकिन इसके बाद से ही पुलिस ने संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा था.

शशिकांत को पकड़ने के लिए चला बड़ा अभियान

रविवार को पुलिस ने खास तौर पर 10 लाख के इनामी टीपीसी कमांडर शशिकांत को निशाना बनाकर तलाशी अभियान शुरू किया. इस बड़े ऑपरेशन में कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे.

पुलिस की एक टीम जब मनातू के जंगलों में कांबिंग कर रही थी, तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और गोलियों की बौछार कर दी. इस दौरान नक्सली मुखदेव यादव मारा गया.

200 से ज्यादा जवान उतारे गए मैदान में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार का ऑपरेशन अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है. इसमें 200 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया.

इलाके की नाकेबंदी कर नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब तक इलाके से टीपीसी का खात्मा नहीं होता, तब तक इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

टीपीसी का गढ़ माने जाते हैं ये इलाके

पलामू के मनातू, तरहसी और चतरा के सीमावर्ती इलाकों को टीपीसी ने लंबे समय से अपना गढ़ बना रखा है. शशिकांत का दस्ता यहीं छिपकर वारदातों को अंजाम देता है. इस दस्ते में 8 से 10 सदस्य सक्रिय हैं, जिनमें मुखदेव यादव और नगीना जैसे इनामी नक्सली शामिल रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि इस एनकाउंटर के बाद टीपीसी को बड़ा झटका लगा है. मुखदेव यादव जैसे कुख्यात नक्सली के मारे जाने से संगठन की ताकत कमजोर होगी. पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली पकड़े जाएंगे या ढेर किए जाएंगे.

Input By : आशुतोष पाण्डेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget