एक्सप्लोरर

Jharkhand: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की चंपाई सोरेन की CBI जांच की मांग, बोले- 'खतरे में है आदिवासी'

Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन ने गोड्डा में सूर्या हांसदा की कथित मुठभेड़ में मौत पर CBI जांच की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी हित में आवाज उठाने वालों को सरकारी तंत्र से दबाया जा रहा है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने गोड्डा में सूर्या हांसदा की कथित मुठभेड़ में मौत को गंभीर सवालों से जोड़ते हुए CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि आदिवासी आवाज को दबाने की कोशिश का संकेत है. चंपाई का आरोप है कि खनन माफिया और खास लोगों के खिलाफ बोलने वालों को सरकारी तंत्र के जरिए खामोश किया जा रहा है.

चंपाई सोरेन के आरोप और सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा की पत्नी ने देवघर में गिरफ्तारी के तुरंत बाद मौत की आशंका जताई थी, जो गोड्डा पहुंचते-पहुंचते सच साबित हुई.

चंपाई ने पूछा, 'हथकड़ी लगे बीमार व्यक्ति ने पुलिस पर गोलियां कैसे चलाईं? देवघर से गोड्डा तक बिना किसी हमले के सफर के बाद, अचानक वह हमलावर कैसे हो गया? आधी रात को जंगल में ले जाने की बजाय सुबह तक इंतजार क्यों नहीं किया गया? गोलियां पैरों की बजाय सीने पर क्यों मारी गईं?'

न्यायिक प्रक्रिया और भेदभाव के आरोप

चंपाई सोरेन ने कहा कि किसी भी आरोपी को सजा देना अदालत का काम है, लेकिन जब पुलिस ही साजिश में शामिल दिखने लगे, तो न्याय की नींव कमजोर हो जाती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बोकारो में अगर अपराधी एक विशेष समुदाय से हो, तो सरकार के मंत्री न सिर्फ बड़े नेताओं से उनके परिवार को मदद दिलवाते हैं, बल्कि नौकरी का भी इंतजाम करते हैं. वहीं, आदिवासियों के पक्ष में आवाज उठाने वालों को मारा या डराया जाता है. यह प्रवृत्ति झारखंड की राजनीति में खतरनाक रूप से सामान्य होती जा रही है.

इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए- चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आदिवासी समाज में सरकार और पुलिस के प्रति अविश्वास और गहरा होगा.

उनके अनुसार, यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत का मामला नहीं, बल्कि पूरे राज्य में आदिवासियों की सुरक्षा और अधिकारों का सवाल है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget