एक्सप्लोरर

Jharkhand Encounter: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक उग्रवादी को किया ढेर

West Singhbhum Encounter: पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर कर दिया. इलाके से हथियार, कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. तलाशी अभियान जारी है.

पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के घने जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. अचानक घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर कर दिया गया.

मुठभेड़ स्थल से मिले हथियार

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद इलाके की सघन तलाशी ली. इस दौरान एक एसएलआर राइफल, कई कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद हुआ. अधिकारियों का कहना है कि इससे पता चलता है कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी अभी भी मजबूत है और उनका नेटवर्क फैला हुआ है.

अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली सक्रिय

कोल्हान और सारंडा के जंगल लंबे समय से भाकपा माओवादी के लिए सुरक्षित पनाहगाह माने जाते हैं. इन क्षेत्रों में मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, सागेन अंगरिया जैसे कई कुख्यात नक्सली अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं. ये लोग अक्सर सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनते रहे हैं और अचानक हमले करते रहते हैं.

सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली के साथी अब भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं. किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया गया है और इलाके की नाकेबंदी की गई है.

स्थानीय लोगों में चिंता

स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद चिंतित हैं. कई लोगों ने कहा कि जंगलों में नक्सलियों की सक्रियता के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. वहीं, सुरक्षा बलों का कहना है कि उनकी कोशिश है कि आम लोगों को किसी भी खतरे से सुरक्षित रखा जाए और नक्सलियों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाए.

सुरक्षा एजेंसियां लगातार इलाके की निगरानी कर रही हैं और नक्सलियों के छिपे हुए ठिकानों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इलाके में और सर्च ऑपरेशन किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget