एक्सप्लोरर

Jharkhand में हाथियों का आतंक, चाईबासा में युवक को कुचला, दहशत में ग्रामीण 

Jamshedpur News: झारखंड के चाईबासा (Chaibasa) में हाथियों ने कुचल कर एक युवक की जान ले ली है. हाथियों (Elephant) के इस हमले से इलाके के लोग डरे हुए हैं.

Elephant Killed Young Man in Chaibasa: झारखंड (Jharkhand) में हाथियों (Elephant) के उत्पात मचाने की खबरें अक्सर सामने आती रहती है. राज्य के कई इलाकों में हाथियों ने आतंक मचा रखा है. ताजा मामला किरीबुरु थाना क्षेत्र से सामने आया है. ये इलाका झारखंड और ओडिशा (Odisha) के बॉर्डर पर है. यहीं बोगदाकोचा ढलान के जंगल में एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाते हुए एक शख्स को कुचल कर मार डाला. मृतक शख्स की पहचान बिमल जक्रियस बारला के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. हाथियों के इस हमले से इलाके के लोग डरे हुए हैं और उनका कहना है कि, वन विभाग (Forest department) की तरफ से एहतियाती कदम नहीं उठाए गए जिसकी कीमत एक ग्रामीण को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. ग्रामीणों मे इसे लेकर रोष भी देखने को मिल रहा है. 

अचानक सामने आ गए हाथी 
ग्रामीणों ने बताया कि बिमल बाइक से गोपो नाम के युवक के साथ किरीबुरु गया था. जहां से वो अपनी ससुराल चला गया. ससुराल से शाम को बिमल वापस किरीबुरु, करमपदा होते हुए अपने गांव तोपाडीह लौट रहा था. इसी दौरान ओडिशा राज्य की सीमा से पहले झारखंड सीमा क्षेत्र में बोगदा कोचा ढलान पर 2 हाथी अचानक सामने आ गए. हाथियों को सामने देख बिमल और गोपो बाइक छोड़कर भागने लगे. गोपो जंगल में भागकर जान बचाने में सफल रहा लेकिन बिमल को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला.

हाथियों का उत्पात 
इस बीच बता दें कि, झारखंड में कई इलाकों में अक्सर हाथियों का उत्पात देखने को मिलता है. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के चाकुलिया प्रखंड में 60 से 70 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचा रहा है. आलम ये है कि लोग दहशत में हैं. हाथियों का ये दल बंगाल (Bengal) की सीमा से खदेड़े जाने के बाद इस इलाके में घुस आया है. हाल ही में कुछ हाथी सड़क पर आकर जम गए थे जिसकी वजह से चाकुलिया से ओडिशा (Odisha) की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात लगभग 2 घंटे तक ठप हो गया था. 

बचाई गई हाथी की जान 
गौरतलब है कि, हाल ही में रामगढ़ (Ramgarh) जिले के गोला वन क्षेत्र में स्थित हुलु गांव में झुंड से अलग हेकर एक हाथी गहरे गड्ढे में गिर गया. गहरे गड्ढे में गिरे हाथी को 3 घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया था. स्थानीय प्रशासन ने खुदाई करने वाली जेसीबी मशीन की मदद ली तब जाकर हाथी को बचाया जा सका था. जानकारी के मुताबिक, रात के समय हाथी खेत में भिंडी को खाने के लिए घुसा था. इसी दौरान वो गहरे गड्ढे में गिर गया था. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Political Crisis: उद्धव राज खत्म, BJP नेता ने कसा तंज, बोले- 'राजा का बेटा राजा, पोता के राजकुमार बनने के दिन गए' 

Jharkhand Weather: धनबाद में आसमान से बरसी 'राहत', मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget