एक्सप्लोरर

Jharkhand Election Result: सरायकेला सीट से चंपाई सोरेन चुनाव जीते, JMM उम्मीदवार को दी मात

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड की सरायकेला सीट से बीजेपी उम्मीदवार चंपाई सोरेन को जीत हासिल हुई है. वो 7वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं. उन्होंने JMM प्रत्याशी को हराया.

Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार चंपाई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार गणेश महाली को हराया. चंपाई सोरेन इस सीट से 7वीं बार चुनाव जीते हैं.

सरायकेला विधानसभा सीट से तीसरे स्थान पर जेएलकेएम के उम्मीदवार प्रेम मार्डी रहे. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन को बढ़त

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों से पता चलता है कि झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन में शामिल पार्टियां जीत की ओर अग्रसर है. 
झारखंड की 81 विधानसभा सीट में से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन 57 सीट पर आगे है, जबकि बीजेपी नीत एनडीए 24 सीट पर आगे है.  

झारखंड में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त?

ताजा रुझानों के मुताबिक INDIA गठबंधन में शामिल JMM 34, कांग्रेस 17 और आरजेडी 5 और सीपीआई ML(L) 1 सीट पर आगे है. मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, बीजेपी 20, चिराग पासवान की एलजेपी (R)-1, जेडीयू-1 सीट पर आगे है. 

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था. पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ था. इस बार इस चुनाव में कुल 1,211 उम्मीदवार खड़े हु थे. सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. 

इन उम्मीदवारों में हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत कई बड़े और अहम चेहरे खड़े हुए थे. चुनाव में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2000 में राज्य का गठन होने के बाद से सबसे अधिक है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Election Results 2024: ईसीआई के रुझानों में JMM सबसे आगे, जानें- बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य दलों का क्या है हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget