एक्सप्लोरर

Jharkhand Exit Polls Result: झारखंड में BJP गठबंधन के लिए खुशखबरी, एग्जिट पोल के आंकड़ों में जानें महागठबंधन का हाल

Jharkhand Election Exit Poll Results 2024: झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. राज्य में NDA का पलड़ा भारी दिख रहा है.

Jharkhand Exit Poll Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य में बीजेपी और उसके सहयोगियों को बढ़त मिलती दिख रही है. चाणक्य एग्जिट पोल नतीजों के मुताबिक राज्य में कमल खिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, कांग्रेस और गठबंधन के साथियों यानी 'इंडिया' गठबंधन को बहुमत से कम सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं. 

चाणक्य एग्जिट पोल ने अपने सर्वे के नतीजों में बताया है कि बीजेपी और गठबंधन के साथियों को 45-50 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 35-38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि अन्य को 3 से 5 सीटें तक मिल सकती हैं. झारखंड में 81 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 41 है. 

MATRIZE एग्जिट पोल के नतीजे क्या?

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एक दूसरे एग्जिट पोल के नतीजों में कुछ अलग परिणाम सामने आए हैं. MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, अन्य को 1-4 सीटें मिलने का अनुमान है.

झारखंड में दूसरे चरण में कितना फीसदी मतदान?

झारखंड में दूसरे चरण में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शाम चार बजे खत्म हुई. दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई.

निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य के जामताड़ा जिले में सबसे अधिक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पाकुड़ में 75.88 प्रतिशत, देवघर में 72.46 फीसदी और रांची जिले में 72.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को हुआ था. पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में झटके के बाद झारखंड के Exit Poll में कांग्रेस को राहत? इस सर्वे में बनी सरकार, BJP बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget